
दतिया।भरत रावत| दतिया विधानसभा उपचुनाव के बीच मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) के अध्यक्ष जीतू पटवारी दतिया पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सीमा क्षेत्र में मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया। मीडिया से बातचीत में उन्होंने दतिया उपचुनाव को प्रदेश की राजनीति के लिए अहम बताते हुए कांग्रेस की बड़ी जीत का दावा किया।
कार्यकर्ताओं से मिलकर बढ़ाया उत्साह
जीतू पटवारी ने कहा कि उनका दतिया दौरा विधानसभा उपचुनाव के सिलसिले में है। उन्होंने बताया कि सीमा पर पार्टी कार्यकर्ता उनका इंतजार कर रहे थे, इसलिए वे उनसे मिलने और उनका हौसला बढ़ाने के लिए वहां रुके।
25 हजार से अधिक वोटों से जीत का दावा
पीसीसी अध्यक्ष ने दावा किया कि दतिया की जनता बदलाव का मन बना चुकी है और इसका असर पूरे मध्य प्रदेश की राजनीति में दिखाई देगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी दतिया विधानसभा उपचुनाव में 25 हजार से अधिक मतों के अंतर से जीत दर्ज करेगा।
यह भी पढ़े: भोपाल में किसानों का आंदोलन तेज, कांग्रेस ने समर्थन देते हुए सरकार से वार्ता की मांग की
- jitu-patwari-claims-congress-will-win-datia-bypoll-by-25000-votes








