दतिया उपचुनाव में गड़बड़ी के आरोप, कांग्रेस ने चुनाव आयोग से की शिकायत: उमंग सिंगार

भोपाल।आदि मिश्रा| दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार ने भारतीय जनता पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि उपचुनाव के दौरान बूथ कैप्चरिंग की शिकायतें सामने आई हैं। उनके अनुसार, कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने इस संबंध में चुनाव आयोग से शिकायत भी की है।

निष्पक्ष मतदान की उठाई मांग

उमंग सिंगार ने चुनाव आयोग से निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने चुनाव जीतने के लिए सभी हथकंडे अपना लिए हैं। साथ ही उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में सत्ता के खिलाफ माहौल है और किसान भी सरकार से नाराज़ हैं।

कांग्रेस ने जीत का किया दावा

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि जनता का समर्थन कांग्रेस के साथ है और पार्टी दतिया विधानसभा उपचुनाव में मजबूती के साथ जीत दर्ज करेगी। उन्होंने भरोसा जताया कि चुनाव परिणाम कांग्रेस के पक्ष में आएंगे।

आदिवासी टास्क फोर्स पर भी रखी बात

कांग्रेस की आदिवासी टास्क फोर्स की बैठक को लेकर उमंग सिंगार ने कहा कि आदिवासी समाज हमेशा से कांग्रेस के साथ जुड़ा रहा है। उन्होंने बताया कि पार्टी नए संगठनात्मक ढांचे के तहत आदिवासी समाज की भागीदारी बढ़ाने पर मंथन कर रही है।

यह भी पढ़े: भोपाल में किसानों का आंदोलन तेज, कांग्रेस ने समर्थन देते हुए सरकार से वार्ता की मांग की

 

 

  • umang-singhar-alleges-irregularities-in-datia-bypoll-seeks-election-commission-action
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना