बागौदा तिराहे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल युवक की मौत, पुलिस जांच में जुटी

शिवपुरी।कुलदीप शर्मा| शिवपुरी जिले के बैराड थाना क्षेत्र के बागौदा तिराहे पर हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल एक युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। घायल को पहले प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज शिवपुरी रेफर किया गया था, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। गुरुवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर

पुलिस के अनुसार, भीमलाठ गांव निवासी 35 वर्षीय केदार यादव पुत्र उम्मेद यादव बुधवार शाम बाइक से शिवपुरी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बागौदा तिराहे पर किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

इलाज के दौरान तोड़ा दम

स्थानीय लोगों की मदद से घायल को पहले नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मेडिकल कॉलेज शिवपुरी रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

पुलिस ने शुरू की जांच

मेडिकल कॉलेज चौकी पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़े: भोपाल में किसानों का आंदोलन तेज, कांग्रेस ने समर्थन देते हुए सरकार से वार्ता की मांग की

 

  • youth-dies-after-unknown-vehicle-hits-bike-at-bagoda-tiraha-shivpuri
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना