बीपीसीएल सीएमडी संजय खन्ना ने बीना रिफाइनरी विस्तार परियोजना की समीक्षा की, समय पर काम पूरा करने के निर्देश

बीना (सागर)।मनीष कुमार चौबे| भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) संजय खन्ना ने दो दिवसीय बीना दौरे के दौरान बीना पेट्रोकेमिकल एवं रिफाइनरी विस्तार परियोजना (BPREP) की प्रगति का जायजा लिया। करीब ₹50,000 करोड़ की इस महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण करने के साथ उन्होंने इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड (EIL), निर्माण एजेंसियों और रिफाइनरी प्रबंधन के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक की।

परियोजना की प्रगति और निर्माण कार्यों की समीक्षा

दौरे के दौरान सीएमडी ने परियोजना स्थल का निरीक्षण कर विभिन्न इकाइयों में चल रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और प्रगति की समीक्षा की। बीपीसीएल के अनुसार, परियोजना के तहत पेट्रोकेमिकल इंटीग्रेशन यूनिट, स्टोरेज सुविधाओं और भविष्य के ग्रीन हाइड्रोजन इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। परियोजना में हजारों इंजीनियर, तकनीकी विशेषज्ञ और श्रमिक कार्यरत हैं।

नई ऑफिस बिल्डिंग का किया उद्घाट

संजय खन्ना ने रिफाइनरी परिसर में परियोजना से जुड़े इंजीनियरों और प्रशासनिक अधिकारियों के लिए तैयार की गई नई आधुनिक ऑफिस बिल्डिंग का उद्घाटन भी किया। बीपीसीएल का कहना है कि इससे परियोजना के समन्वय और प्रशासनिक कार्यों को गति मिलेगी।

बैठक में गुणवत्ता और समयसीमा पर जोर

समीक्षा बैठक में लेबर प्रबंधन, लॉजिस्टिक्स, सुरक्षा मानकों और निर्माण कार्यों में आ रही चुनौतियों पर चर्चा हुई। सीएमडी ने ईआईएल और अन्य कार्यदायी एजेंसियों को निर्देश दिए कि सुरक्षा और गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता किए बिना परियोजना को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा किया जाए।

बीपीसीएल ने जताई समयबद्ध परियोजना पूरी करने की प्रतिबद्धता

बीपीसीएल बीना रिफाइनरी के एचआर मैनेजर अजय प्रकाश शर्मा ने बताया कि सीएमडी ने तकनीकी, प्रशासनिक और मानव संसाधन से जुड़े विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि बीपीसीएल परियोजना को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है और सभी एजेंसियों तथा कर्मचारियों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

यह भी पढ़े: भोपाल में किसानों का आंदोलन तेज, कांग्रेस ने समर्थन देते हुए सरकार से वार्ता की मांग की

 

  • bpcl-cmd-sanjay-khanna-reviews-bina-refinery-expansion-project-progress
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना