सागर में अवैध शराब का बड़ा भंडाफोड़: 4.04 लाख की 564.780 बल्क लीटर शराब जब्त

सागर/ मनीष कुमार चौबे: जिले की गढ़ाकोटा थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लाखों रुपये की शराब का जखीरा बरामद किया है। पुलिस ने बजरंग वार्ड स्थित एक मकान पर छापेमारी कर 564.780 बल्क लीटर देशी और विदेशी शराब जब्त की है, जिसकी अनुमानित कीमत ₹4,04,180 बताई गई है।

भारी मात्रा में शराब का भंडारण कर उसकी बिक्री

पुलिस के अनुसार, 29 जुलाई 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गढ़ाकोटा के बजरंग वार्ड स्थित एक मकान में अवैध रूप से भारी मात्रा में शराब का भंडारण कर उसकी बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर थाना गढ़ाकोटा पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अब्दुल गनी पिता शुभराती खान के मकान पर दबिश दी।

स्ट्रॉन्ग बीयर सहित कई ब्रांड शामिल

तलाशी के दौरान मकान के एक बंद कमरे से विभिन्न ब्रांडों की देशी एवं विदेशी शराब का बड़ा जखीरा बरामद हुआ। जब्त शराब में सागर गोल्ड व्हिस्की, मैक डबल नंबर 1, बॉम्बे व्हिस्की, आईबी व्हिस्की, मैजिक मोमेंट्स, रॉयल स्टैग व्हिस्की और लीमाउंट स्ट्रॉन्ग बीयर सहित कई ब्रांड शामिल हैं।

मामला दर्ज कर विवेचना शुरू

पुलिस ने बरामद शराब को जब्त कर आरोपी के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इतनी बड़ी मात्रा में शराब कहां से लाई गई और इसके अवैध वितरण नेटवर्क में अन्य कौन कौन लोग शामिल हैं।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक गौरव सिंह तिवारी, उप निरीक्षक प्रेमनारायण शुक्ला, प्रधान आरक्षक डाल सिंह, राजेश पाण्डेय, विमलेश भटेले, बसंत मिश्रा तथा आरक्षक रवि पटैल, राहुल राय, थिरवम, प्रवीण, राजदीप तिवारी और कौस्तुभ मणि पाठक की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

यह भी पढ़े: दतिया उपचुनाव: डबरा और दतिया बॉर्डर पर सघन वाहन चेकिंग, भारी पुलिस बल तैनात

 

  • sagar-garhakota-illegal-liquor-seized-worth-rs4-lakh
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना