रेलवे गेट बंद होने के विरोध में करणी सेना का प्रदर्शन, ग्रामीणों की समस्याओं पर रेलवे अधिकारियों ने दिया समाधान का आश्वासन

मीरानपुर कटरा (मुकेश कुमार जैन की रिपोर्ट): रेलवे गेट संख्या 341/SPL एवं 342/SPL को पिछले छह माह से बंद रखे जाने और चार माह से निर्माण कार्य ठप होने के विरोध में रविवार को करणी सेना के बैनर तले मीरानपुर कटरा में जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में ग्रामीणों और करणी सेना के पदाधिकारियों ने भाग लेकर रेलवे प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई।

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि रेलवे फाटक बंद होने से क्षेत्र के ग्रामीणों, किसानों, मरीजों, स्कूली बच्चों और राहगीरों को रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाने में कठिनाई हो रही है, जबकि लोगों को आवागमन के लिए लगभग 20 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ रहा है। इससे समय और आर्थिक दोनों तरह की परेशानी बढ़ गई है।

करणी सेना ने रेलवे प्रशासन से मांग की कि गेट संख्या 341/SPL या 342/SPL में से किसी एक को तत्काल खोला जाए। साथ ही रेलवे क्रॉसिंग पर गार्ड की तैनाती की जाए, ताकि स्कूली बच्चों और आम नागरिकों का सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित हो सके। प्रदर्शन की सूचना मिलने पर रेलवे के एडीएन (ADEN) अधिकारी मौके पर पहुंचे और करणी सेना के पदाधिकारियों तथा ग्रामीणों से चर्चा की।

वार्ता के दौरान अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि गेट संख्या 341/SPL को तत्काल प्रभाव से पैदल यात्रियों एवं साइकिल चालकों के लिए खोल दिया जाएगा। वहीं गेट संख्या 342/SPL को आगामी 10 दिनों के भीतर चार पहिया वाहनों के आवागमन के लिए शुरू करने का प्रयास किया जाएगा। आश्वासन के बाद प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से समाप्त हुआ। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि रेलवे प्रशासन तय समय सीमा के भीतर अपने वादे को पूरा करेगा, जिससे क्षेत्र के लोगों को राहत मिल सके।

प्रदर्शन में प्रदेश महामंत्री ठाकुर ओमवीर सिंह, जिला अध्यक्ष सूर्य प्रताप सिंह, युवा शक्ति जिला अध्यक्ष रवि चौहान, जिला उपाध्यक्ष ठाकुर जगवीर सिंह, नगर अध्यक्ष राजीव सिंह, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष जयवीर सिंह, जिला संगठन मंत्री सचिन सिंह चौहान, जिला मंत्री कुंवर प्रताप सिंह राणा राठौड़, अधिवक्ता हर्षित शंखधर, जिला संगठन मंत्री राणा प्रताप सिंह चौहान सहित करणी सेना के अनेक पदाधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

ये भी पढ़े –  23 वर्षों बाद फलटन में होगा आचार्य श्री गुप्तिनंदीजी गुरुदेव का चातुर्मास, 36वें चातुर्मास को लेकर जैन समाज में उत्साह

 

  • karni-sena-protest-against-railway-gate-closure-miranpur-katra
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना