रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 100 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 10 लाख रुपये का मादक पदार्थ जब्त

रतलाम: जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रतलाम पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 100 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 10 लाख रुपये मूल्य का मादक पदार्थ और तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी भी जब्त की है। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर सप्लाई नेटवर्क की जांच की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार (भा.पु.से.) के निर्देश पर जिलेभर में मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री करने वालों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) विवेक कुमार लाल, एसडीओपी जावरा संदीप मालवीय के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी रिंगनोद निरीक्षक आनन्द सिंह आजाद के नेतृत्व में चौकी प्रभारी ढोढर उप निरीक्षक रघुवीर जोशी एवं पुलिस टीम ने 1 अगस्त 2026 को मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की।

तहसील कार्यालय के सामने की घेराबंदी

पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों का पालन करते हुए मोरिया रोड, ढोढर स्थित तहसील कार्यालय के सामने घेराबंदी की। इस दौरान संदिग्ध वसीम उर्फ बना (30) निवासी जनता कॉलोनी, जावरा को रोककर तलाशी ली गई। उसके कब्जे से 100 ग्राम अवैध एमडी ड्रग्स बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने मौके से तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी भी जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

निशानदेही पर दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार

पूछताछ के दौरान आरोपी वसीम उर्फ बना की निशानदेही पर पुलिस ने मोहम्मद शमी (29) निवासी महावीर कॉलोनी, जावरा को भी गिरफ्तार किया। पुलिस दोनों आरोपियों से एमडी ड्रग्स के स्रोत, सप्लाई चेन और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में पूछताछ कर रही है। पुलिस आरोपी के पास से  100 ग्राम अवैध एमडी ड्रग्स जिसकी अनुमानित कीमत ₹10 लाख है. वहीं पुलिस ने घटना में प्रयुक्त स्कूटी भी जब्त की हैं. 

पुलिस टीम की रही अहम भूमिका

इस कार्रवाई में निरीक्षक आनन्द सिंह आजाद, उप निरीक्षक रघुवीर जोशी, प्रधान आरक्षक सुधीर सिंह राठौर, राधेश्याम, आरक्षक नरेन्द्र सिंह जगावत, शोभाराम शर्मा तथा सैनिक जितेन्द्र सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। रतलाम पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे तत्वों के खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़े – सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के साथ पुलिसकर्मियों के मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष फोकस, रतलाम में हार्टफुलनेस ध्यान योग प्रशिक्षण का 9वां बैच संपन्न

 

  • ratlam-police-seize-rs10-lakh-md-drugs-two-accused-arrested-ringnod-dhodhar
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर डबरा में जश्न: विधायक सुरेश राजे बोले जनता ने लोकतंत्र की रक्षा की

    डबरा/ भरत रावत: दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी…

    आगे पढ़ें
    दतिया उपचुनाव परिणाम पर कांग्रेस-सपा का भाजपा पर हमला, जनता के जनादेश को बताया बदलाव का संकेत

    भोपाल।आदि मिश्रा| दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की जीत…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Plastic Notes in India: क्या प्लास्टिक नोट आने से फिर होगी नोटबंदी? जानिए RBI का पूरा प्लान, फायदे, नुकसान और आपके लिए क्या बदलेगा

    Plastic Notes in India: क्या प्लास्टिक नोट आने से फिर होगी नोटबंदी? जानिए RBI का पूरा प्लान, फायदे, नुकसान और आपके लिए क्या बदलेगा

    पूर्व कैबिनेट मंत्री पारस जैन का निधन, 77 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

    पूर्व कैबिनेट मंत्री पारस जैन का निधन, 77 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

    दतिया उपचुनाव 2026 क्यों है इतना अहम? भाजपा और कांग्रेस दोनों की साख दांव पर

    दतिया उपचुनाव 2026 क्यों है इतना अहम? भाजपा और कांग्रेस दोनों की साख दांव पर

    भिंड के निजी स्कूलों में किताबों और ड्रेस के नाम पर मनमानी वसूली का आरोप, अभिभावकों ने शिक्षा विभाग पर लगाए लापरवाही के आरोप

    भिंड के निजी स्कूलों में किताबों और ड्रेस के नाम पर मनमानी वसूली का आरोप, अभिभावकों ने शिक्षा विभाग पर लगाए लापरवाही के आरोप

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज करेंगे ‘नशा मुक्त युवा- विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ, 100 हफ्तों तक चलेगा देशव्यापी आंदोलन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज करेंगे ‘नशा मुक्त युवा- विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ, 100 हफ्तों तक चलेगा देशव्यापी आंदोलन