रतलाम में लहसुन चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, नामली पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार; 4.15 लाख रुपये का मशरूका जब्त

रतलाम: जिले में सुनसान खेत-मकानों को निशाना बनाकर लहसुन चोरी करने वाले गिरोह का नामली पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की गई 8 कट्टे लहसुन और वारदात में प्रयुक्त बिना नंबर की ईको वाहन जब्त की है। जब्त मशरूके की कुल कीमत करीब 4 लाख 15 हजार 400 रुपये बताई गई है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार (भा.पु.से.) के निर्देशन में की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राकेश पान्द्रो एवं एसडीओपी श्री किशोर पाटनवाला के मार्गदर्शन में थाना नामली प्रभारी कार्यवाहक निरीक्षक अमित कोरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चोरी की वारदात का खुलासा किया।

थाना नामली क्षेत्र के ग्राम पलदुना निवासी फरियादी प्रहलाद पिता मांगीलाल धाकड़ उम्र 50 वर्ष ने 26 जुलाई 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके नए मकान में कृषि उपज के रूप में लहसुन रखी हुई थी। मकान पर ताला लगा हुआ था। सुबह जब फरियादी नए मकान पर पहुंचा तो ताला टूटा मिला और अंदर रखी करीब 6 से 7 कट्टे लहसुन गायब थी। अज्ञात चोरों द्वारा रात के समय मकान का ताला तोड़कर लहसुन चोरी कर ले जाने पर थाना नामली में अपराध क्रमांक 323/2026 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

ये भी पढ़े – रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 100 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 10 लाख रुपये का मादक पदार्थ जब्त

मामले की जांच के दौरान पुलिस टीम ने घटनास्थल एवं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। तकनीकी साक्ष्यों, परिस्थितिजन्य साक्ष्यों और संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों के आधार पर पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई। जांच में वारदात के दौरान संदिग्ध रूप से दिखाई दिए ईको वाहन की जानकारी जुटाई गई और आरोपी मोहम्मद हुसैन पिता सलीम कुरेशी निवासी बड़ावदा की पहचान की गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने चोरी की वारदात स्वीकार कर ली। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने उसके साथी राजू पिता कन्हैयालाल दमामी निवासी ग्राम बनवाड़ा और सरवन पिता तेजू नायक बाछड़ा निवासी ग्राम बनवाड़ा को भी गिरफ्तार किया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई 8 कट्टे लहसुन जिसकी कीमत करीब 15 हजार 400 रुपये है और वारदात में प्रयुक्त बिना नंबर की ईको वाहन जिसकी कीमत करीब 4 लाख रुपये है, जब्त की है। कुल जब्त मशरूके की कीमत 4 लाख 15 हजार 400 रुपये बताई गई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी मोहम्मद हुसैन का आपराधिक रिकॉर्ड भी है। आरोपी के खिलाफ पूर्व में थाना भावगढ़ के अपराध क्रमांक 85/2014 में आबकारी अधिनियम और चोरी के मामले दर्ज रहे हैं। न्यायालय द्वारा आरोपी को सजा भी सुनाई जा चुकी है। पुलिस आरोपी के अन्य आपराधिक मामलों की जानकारी जुटा रही है।

गिरफ्तार आरोपियों में मोहम्मद हुसैन पिता सलीम कुरेशी उम्र 40 वर्ष निवासी बड़ावदा, राजू पिता कन्हैयालाल दमामी उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम बनवाड़ा और सरवन पिता तेजू नायक बाछड़ा उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम बनवाड़ा शामिल हैं। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी नामली कार्यवाहक निरीक्षक अमित कोरी, प्रधान आरक्षक दिलीप रावत, प्रधान आरक्षक सुरेश चौहान, प्रधान आरक्षक गोपाल खराड़ी, आरक्षक माखनसिंह एवं आरक्षक कुनाल रावत की महत्वपूर्ण भूमिका रही। रतलाम पुलिस द्वारा जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर नियंत्रण और चोरी की घटनाओं में शामिल आरोपियों की धरपकड़ के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़े – रतलाम के सैलाना में शांति समिति की बैठक, त्योहारों पर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर हुई चर्चा

 

  • ratlam-namli-police-lahsun-chori-gang-ka-khulasa-3-aaropi-giraftar-4-lakh-mashruka-jabt
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना