पिछोर: डीएड और बीएड एडमिशन के नाम पर 30 लाख की ठगी, ग्वालियर निवासी आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

शिवपुरी/कुलदीप शर्मा की रिपोर्ट: जिले के पिछोर क्षेत्र में डीएड और बीएड में प्रवेश दिलाने के नाम पर छात्र-छात्राओं से करीब 30 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर ग्वालियर निवासी आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी प्रमोद शर्मा निवासी ग्राम केरुआ, जिला ग्वालियर, पिछोर के शिवपुरी रोड पर जीआईटीएम (GITM) नाम से कार्यालय संचालित करता था। आरोपी ने छात्र-छात्राओं को दतिया, इंदरगढ़ और ग्वालियर के विभिन्न कॉलेजों में डीएड एवं बीएड में प्रवेश दिलाने का झांसा दिया।

आरोप है कि आरोपी ने एडमिशन और फीस के नाम पर छात्रों से करीब 30 लाख रुपये की राशि ले ली, लेकिन यह रकम संबंधित कॉलेजों में जमा नहीं कराई और न ही किसी छात्र का प्रवेश कराया। जब छात्रों और उनके परिजनों ने अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपी लगातार उन्हें बहाने बनाकर टालता रहा।

बताया जा रहा है कि पिछले करीब छह महीने से आरोपी का मोबाइल बंद है और वह अपना कार्यालय छोड़कर फरार हो गया है। इस घटना से कई छात्र-छात्राओं का शैक्षणिक वर्ष प्रभावित होने की आशंका है। मामले की शिकायत मिलने के बाद पिछोर थाना पुलिस ने आरोपी प्रमोद शर्मा के खिलाफ बीएनएस की धारा 318(4) के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है और मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़े – शिवपुरी में मानसून पड़ा फीका, पिछले साल के मुकाबले 72% कम बारिश; किसानों की बढ़ी चिंता

 

  • pichhore-shivpuri-ded-bed-admission-fraud-30-lakh-case-registered-against-accused
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना