भोपाल में मास्टर प्लान की मांग को लेकर कांग्रेस का धरना, आरिफ मसूद ने नगर निगम की कार्रवाई पर उठाए सवाल

भोपाल।आदि मिश्रा| राजधानी भोपाल के 10 नंबर मार्केट में कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने “भोपाल को बचाना है, मास्टर प्लान लाना है” अभियान के तहत समर्थकों, व्यापारियों और स्थानीय रहवासियों के साथ धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने नगर निगम की सीलिंग कार्रवाई का विरोध करते हुए जल्द मास्टर प्लान लागू करने की मांग की।

सीलिंग कार्रवाई पर जताई आपत्ति

धरने में शामिल लोगों का आरोप है कि भोपाल नगर निगम बिना स्पष्ट समाधान दिए दुकानों और मकानों पर सीलिंग की कार्रवाई कर रहा है। उनका कहना है कि कई प्रभावित लोगों के पास वैध लाइसेंस और आवश्यक अनुमतियां होने के बावजूद कार्रवाई की जा रही है।

भाजपा जनप्रतिनिधियों से भी मिल चुके हैं प्रभावित लोग

प्रदर्शनकारियों के अनुसार, इस मुद्दे को लेकर कुछ प्रभावित रहवासी भाजपा सांसद आलोक शर्मा और विधायक भगवानदास सबनानी से भी मुलाकात कर चुके हैं और समाधान की मांग रख चुके हैं।

मास्टर प्लान लागू करने की मांग

कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने कहा कि केवल बयानबाजी से लोगों को राहत नहीं मिलेगी। उन्होंने सरकार से जल्द से जल्द भोपाल का मास्टर प्लान लागू करने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि मास्टर प्लान लागू नहीं किया गया और नगर निगम की कार्रवाई जारी रही, तो कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन तेज करेगी।

यह भी पढ़े: प्रत्यक्ष छात्रसंघ चुनाव कराए सरकार, नहीं तो होगा प्रदेशव्यापी आंदोलन: एनएसयूआई

 

 

  • arif-masood-protests-demanding-bhopal-master-plan-against-sealing-drive
Srota Swati Tripathy

Srota Swati Tripathy

Related Posts

विभाग बदलना मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार, नई जिम्मेदारी से संतुष्ट हूं: मंत्री लखन पटेल

भोपाल।आदि मिश्रा| मध्य प्रदेश सरकार में हाल ही में…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मध्य प्रदेश पर बढ़ता कर्ज: शिवराज सरकार की योजनाओं की विरासत या मोहन यादव सरकार की आर्थिक चुनौती?

मध्य प्रदेश पर बढ़ता कर्ज: शिवराज सरकार की योजनाओं की विरासत या मोहन यादव सरकार की आर्थिक चुनौती?

Plastic Notes in India: क्या प्लास्टिक नोट आने से फिर होगी नोटबंदी? जानिए RBI का पूरा प्लान, फायदे, नुकसान और आपके लिए क्या बदलेगा

Plastic Notes in India: क्या प्लास्टिक नोट आने से फिर होगी नोटबंदी? जानिए RBI का पूरा प्लान, फायदे, नुकसान और आपके लिए क्या बदलेगा

पूर्व कैबिनेट मंत्री पारस जैन का निधन, 77 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

पूर्व कैबिनेट मंत्री पारस जैन का निधन, 77 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

दतिया उपचुनाव 2026 क्यों है इतना अहम? भाजपा और कांग्रेस दोनों की साख दांव पर

दतिया उपचुनाव 2026 क्यों है इतना अहम? भाजपा और कांग्रेस दोनों की साख दांव पर

भिंड के निजी स्कूलों में किताबों और ड्रेस के नाम पर मनमानी वसूली का आरोप, अभिभावकों ने शिक्षा विभाग पर लगाए लापरवाही के आरोप

भिंड के निजी स्कूलों में किताबों और ड्रेस के नाम पर मनमानी वसूली का आरोप, अभिभावकों ने शिक्षा विभाग पर लगाए लापरवाही के आरोप