देवास में नशे में वाहन चलाने वालों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 13 चालकों पर ₹1.56 लाख का जुर्माना

देवास/गौरव व्यास की रिपोर्ट: जिले में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रभावी पालन को सुनिश्चित करने के लिए देवास पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के तहत नशे की हालत में वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद के निर्देशन में यातायात पुलिस ने पिछले 15 दिनों के दौरान ड्रिंक एंड ड्राइव के मामलों में विशेष अभियान चलाकर कई वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की है।

थाना प्रभारी यातायात पवन कुमार बागड़ी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ड्रिंक एंड ड्राइव के कुल 17 प्रकरण तैयार कर न्यायालय में प्रस्तुत किए। इनमें से 13 मामलों में न्यायालय ने वाहन चालकों पर कुल 1 लाख 56 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया तथा उन्हें न्यायालय उठने तक की सजा सुनाई। शेष चार प्रकरण अभी न्यायालय में विचाराधीन हैं। कार्रवाई के दौरान जिन वाहन चालकों के पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस नहीं मिला, उनके विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत नियमानुसार कार्रवाई की गई। वहीं जिन चालकों के पास ड्राइविंग लाइसेंस था, उनके लाइसेंस निरस्त करने के लिए परिवहन विभाग को प्रतिवेदन भेजा गया है।

इसी अभियान के तहत शहर के ए.बी. रोड पर सड़क किनारे अवैध रूप से वाहन खड़े कर यातायात बाधित करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। यातायात पुलिस ने क्रेन की सहायता से बाधक वाहनों को हटाया और संबंधित वाहन चालकों के चालान बनाए। इस कार्रवाई से प्रमुख मार्गों पर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने का प्रयास किया गया। पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद ने नागरिकों से अपील की है कि नशे की हालत में वाहन चलाने से बचें, क्योंकि इससे स्वयं के साथ-साथ अन्य लोगों का जीवन भी खतरे में पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

ये भी पढ़े –  देवास नगर निगम के 8 नवनियुक्त एल्डरमैन ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

 

  • dewas-drink-and-drive-action-rs156-lakh-fine-traffic-police-campaign
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना