4 साल से फरार 5 हजार का इनामी हत्यारोपी गिरफ्तार, उमरिया पुलिस ने यूपी से दबोचा

उमरिया/राकेश दर्दवंशी की रिपोर्ट: जिले की अमरपुर चौकी पुलिस ने हत्या के एक चर्चित मामले में चार वर्षों से फरार चल रहे 5 हजार रुपये के इनामी आरोपी को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिर तंत्र और संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। आखिरकार पुलिस को सफलता मिली और आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया में शामिल किया गया।

पुलिस के अनुसार, यह मामला चौकी अमरपुर थाना इंदवार क्षेत्र के ग्राम बगैहा के पास जंगल का है, जहां जमीन विवाद के चलते रामलखन जैसवाल की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में चार लोगों को आरोपी बनाया गया था। पुलिस ने घटना के बाद रामखिलावन जैसवाल, आशीष जैसवाल और धरमवीर मौर्य को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था, जबकि प्रमोद कुमार मौर्य घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था।

आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर पुलिस अधीक्षक उमरिया श्री विजय भागवानी ने उस पर 5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आलोक शर्मा और एसडीओपी श्री पी.एस. परस्ते के मार्गदर्शन में अमरपुर चौकी पुलिस ने आरोपी की तलाश तेज की। पुलिस टीम ने कई बार उत्तर प्रदेश सहित संभावित स्थानों पर दबिश दी और तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया। लगातार प्रयासों के बाद आरोपी प्रमोद कुमार मौर्य निवासी सोनभद्र (उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रकरण में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। मामले में फरार अंतिम आरोपी की गिरफ्तारी के साथ पुलिस ने इस पुराने प्रकरण में बड़ी सफलता हासिल की है। इस कार्रवाई में अमरपुर चौकी प्रभारी उप निरीक्षक अभिलाष सिंह, उप निरीक्षक वेदप्रकाश, प्रधान आरक्षक गौरव तिवारी, आरक्षक आशीष रघुवंशी तथा साइबर सेल के प्रधान आरक्षक संदीप सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

ये भी पढ़े –  उमरिया में अधिकारियों के वाहनों की नंबर प्लेट पर उठे सवाल, वायरल तस्वीरों के बाद जांच की मांग

 

  • umaria-murder-case-4-year-absconding-5000-reward-accused-arrested-up
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    झूठे मामलों में फंसाकर जमीन पर कब्जा करने और जान से मारने की धमकी का आरोप, पीड़ित ने एसपी कार्यालय में लगाई न्याय की गुहार

    जबलपुर/शेख सिकंदर: जिले में एक व्यक्ति ने अपनी पहली…

    आगे पढ़ें
    टीकमगढ़ में आपदा मित्र प्रशिक्षण के चौथे दिन बाढ़ बचाव एवं जल रेस्क्यू का व्यावहारिक प्रशिक्षण आयोजित

    टीकमगढ़/दित्यपाल राजपूत की रिपोर्ट: मध्यप्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण,…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    झारखंड: प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला, सीबीआई जांच की मांग के साथ सड़क से सदन तक आंदोलन का ऐलान

    झारखंड: प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला, सीबीआई जांच की मांग के साथ सड़क से सदन तक आंदोलन का ऐलान

    मध्य प्रदेश पर बढ़ता कर्ज: शिवराज सरकार की योजनाओं की विरासत या मोहन यादव सरकार की आर्थिक चुनौती?

    मध्य प्रदेश पर बढ़ता कर्ज: शिवराज सरकार की योजनाओं की विरासत या मोहन यादव सरकार की आर्थिक चुनौती?

    Plastic Notes in India: क्या प्लास्टिक नोट आने से फिर होगी नोटबंदी? जानिए RBI का पूरा प्लान, फायदे, नुकसान और आपके लिए क्या बदलेगा

    Plastic Notes in India: क्या प्लास्टिक नोट आने से फिर होगी नोटबंदी? जानिए RBI का पूरा प्लान, फायदे, नुकसान और आपके लिए क्या बदलेगा

    पूर्व कैबिनेट मंत्री पारस जैन का निधन, 77 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

    पूर्व कैबिनेट मंत्री पारस जैन का निधन, 77 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

    दतिया उपचुनाव 2026 क्यों है इतना अहम? भाजपा और कांग्रेस दोनों की साख दांव पर

    दतिया उपचुनाव 2026 क्यों है इतना अहम? भाजपा और कांग्रेस दोनों की साख दांव पर