मैहर जनसुनवाई में 62 आवेदनों पर सुनवाई, अपर कलेक्टर ने अधिकारियों को समय-सीमा में निराकरण के दिए निर्देश

मैहर/देवेश शर्मा की रिपोर्ट: कलेक्टर श्रीमती बिदिशा मुखर्जी के निर्देशन में अपर कलेक्टर सुश्री संजना जैन की उपस्थिति में कलेक्टर कार्यालय सभागार में साप्ताहिक जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याओं एवं शिकायतों से संबंधित कुल 62 आवेदन प्रस्तुत किए।

अपर कलेक्टर सुश्री संजना जैन ने जनसुनवाई के दौरान नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को सभी आवेदनों का शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक आवेदन का समय-सीमा के भीतर प्रभावी समाधान किया जाए, ताकि आमजन को त्वरित राहत मिल सके।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशानुरूप नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान और लोक सेवाओं का निर्धारित समय में उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से सभी विभागों को जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों पर गंभीरता से कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। जनसुनवाई में एसडीएम श्रीमती दिव्या पटेल, डिप्टी कलेक्टर सुश्री आशिमा पटेल, महिला एवं बाल विकास अधिकारी राजेंद्र बांगरे सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़े – मैहर में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों की समीक्षा, कलेक्टर ने विभागीय समन्वय से समय-सीमा में व्यवस्थाएं पूरी करने के दिए निर्देश

 

  • maihar-public-hearing-62-applications-adm-sanjana-jain-resolution-instructions
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना