गुना के संदीपनी विद्यालय में ‘सृजन कार्यक्रम’ आयोजित, विद्यार्थियों को शिक्षा, कानून और सड़क सुरक्षा का दिया संदेश

गुना/मोहित सोनी की रिपोर्ट: मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर श्री किशोर कन्याल एवं पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के मार्गदर्शन में संदीपनी शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में ‘सृजन कार्यक्रम’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किशोरवय विद्यार्थियों को शिक्षा, संस्कार, कानून, बाल संरक्षण और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक कर जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम में विद्यालय के करीब 100 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य श्री आशीष टांटिया ने किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को सही दिशा और उचित मार्गदर्शन मिलना अत्यंत आवश्यक है, ताकि वे गलत संगति और भ्रामक गतिविधियों से दूर रहकर अपने उज्ज्वल भविष्य का निर्माण कर सकें। उन्होंने इस संयुक्त पहल को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में सफलता के लिए माता-पिता और गुरुजनों का सम्मान तथा उनके मार्गदर्शन का पालन करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि छात्र जीवन में अनुशासन, अच्छे संस्कार और सही निर्णय भविष्य को मजबूत बनाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को कानून का पालन करने और किसी भी गलत गतिविधि से दूर रहने की सलाह दी।

यातायात थाना प्रभारी निरीक्षक अजय प्रताप सिंह ने सड़क सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण नियमों की जानकारी दी। उन्होंने बीआईएस (BIS) प्रमाणित हेलमेट पहनने, ओवरस्पीडिंग से बचने और नाबालिगों द्वारा वाहन नहीं चलाने की अपील की। उन्होंने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मदद करने वाले ‘राहवीर’ को शासन द्वारा 25 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है, वहीं दुर्घटना में घायल व्यक्ति को 1.5 लाख रुपये तक का कैशलेस उपचार उपलब्ध कराया जाता है।

कार्यक्रम में उप निरीक्षक चंचल तिवारी एवं उप निरीक्षक ज्योति राजपूत ने विद्यार्थियों को पोक्सो एक्ट और जेजे एक्ट की जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को गुड टच और बैड टच की पहचान कराने के साथ किसी भी असहज स्थिति में बिना झिझक अपने माता-पिता, शिक्षक या पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में रक्षित निरीक्षक श्रीमती पूजा उपाध्याय सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं विद्यालय का स्टाफ उपस्थित रहा। अधिकारियों ने विद्यार्थियों से अनुशासित जीवन अपनाने, सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करने और सुरक्षित समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

ये भी पढ़े –  गुना में हनुमंता मंदिर के सामने दो सांडों की भिड़ंत से मची अफरा-तफरी, 5 मिनट तक ठप रहा यातायात

 

  • guna-sandipani-school-srijan-program-students-awareness-road-safety-pocso
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना