खरगोन पुलिस ने 10 अवैध पिस्टलों के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार, 17.50 लाख का मशरूका जब्त

खरगोन/ अमित भटोरे: अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत खरगोन जिले की बिस्टान थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हरियाणा और उत्तर प्रदेश के दो आरोपियों को 10 अवैध देशी पिस्टलों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बिना नंबर की स्कॉर्पियो सहित करीब 17.50 लाख रुपये का मशरूका जब्त किया है।

मुखबिर की सूचना पर हुई घेराबंदी

पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि बिना नंबर की काले रंग की स्कॉर्पियो में दो व्यक्ति सिगनूर की ओर से खरगोन की तरफ अवैध हथियार लेकर आ रहे हैं। सूचना के आधार पर बिस्टान, भीकनगांव और गोगावां थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से ग्राम रसगांगली के पास मोमदिया गढ़ी रोड स्थित यात्री प्रतीक्षालय के निकट घेराबंदी की।

तलाशी के दौरान वाहन की सीट के नीचे छिपाकर रखी गई एक थैली से 10 देशी पिस्टल बरामद हुईं। आरोपियों से हथियारों के वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वे कोई लाइसेंस या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके।

हरियाणा और यूपी के निवासी हैं आरोपी

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रोकेश जाट निवासी पलवल और रोहित सारस्वत निवासी मथुरा के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ बिस्टान थाने में आर्म्स एक्ट की धारा 25(1) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

हथियार सप्लाई नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे सिगनूर क्षेत्र के एक व्यक्ति से अवैध हथियार खरीदने आए थे। पुलिस अब उस संदिग्ध व्यक्ति की तलाश कर रही है और पूरे हथियार तस्करी नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है।

17.50 लाख का मशरूका जब्त

पुलिस ने कार्रवाई के दौरान करीब 2.50 लाख रुपये मूल्य की 10 अवैध देशी पिस्टल और 15 लाख रुपये कीमत की स्कॉर्पियो जब्त की है। इस तरह कुल 17.50 लाख रुपये का मशरूका बरामद किया गया है।

यह कार्रवाई एसडीओपी भीकनगांव के मार्गदर्शन में बिस्टान, भीकनगांव और गोगावां थाना पुलिस ने साइबर सेल के सहयोग से की। पुलिस आरोपियों को न्यायालय में पेश कर मामले की विस्तृत विवेचना कर रही है।

यह भी पढ़े: बड़ावदा पुलिस ने 36 घंटे में सुलझाया अंधा कत्ल: हत्या का आरोपी गिरफ्तार

  • khargone-illegal-pistols-smugglers-arrested-bistan-police
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना