माधव चौक पर स्कूटी टच होने पर विवाद, परिवार के सामने गाली-गलौज का आरोप; मामला दर्ज

शिवपुरी।कुलदीप शर्मा| शहर के व्यस्त माधव चौक चौराहे पर स्कूटी और बाइक के हल्के संपर्क के बाद विवाद का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि स्कूटी चालक ने बीच सड़क पर उनके परिवार के सामने गाली-गलौज की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

परिवार के साथ लौट रहे थे बाइक सवार

कोतवाली थाने में दर्ज शिकायत के अनुसार, शक्तिपुरम कॉलोनी खुड़ा निवासी असफाक खान गुरुवार शाम करीब 4:30 बजे अपनी पत्नी शेख निकहत और बच्चों के साथ नीलगर चौराहा स्थित ससुराल से घर लौट रहे थे। माधव चौक पहुंचने पर उनकी प्लेटिना बाइक आगे चल रही एक इलेक्ट्रिक स्कूटी से हल्के रूप से टच हो गई।

गाली-गलौज का आरोप

शिकायतकर्ता का आरोप है कि स्कूटी चालक मामूली घटना पर नाराज हो गया और कथित रूप से अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगा। शिकायत में कहा गया है कि विरोध करने पर आरोपी अपनी स्कूटी लेकर मौके से चला गया।

पुलिस ने शुरू की जांच

पीड़ित परिवार ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़े: सागर के गढ़ाकोटा मूंग खरीदी केंद्र पर अवैध वसूली के आरोप, किसानों ने सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

 

  • shivpuri-madhav-chowk-scooty-bike-dispute-police-registers-case
Srota Swati Tripathy

Srota Swati Tripathy

Related Posts

सागर पुलिस की ‘सृजन संवाद’ पहल, विद्यार्थियों को कानून और साइबर सुरक्षा की दी जानकारी

सागर/ मनीष कुमार चौबे: विद्यार्थियों को कानून, महिला सुरक्षा,…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जन विश्वास अभियान का करेंगे शुभारंभ

छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जन विश्वास अभियान का करेंगे शुभारंभ

एमपी में आज से जनविश्वास अभियान शुरू, हर शुक्रवार फील्ड में उतरेंगे अफसर

एमपी में आज से जनविश्वास अभियान शुरू, हर शुक्रवार फील्ड में उतरेंगे अफसर

झारखंड: प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला, सीबीआई जांच की मांग के साथ सड़क से सदन तक आंदोलन का ऐलान

झारखंड: प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला, सीबीआई जांच की मांग के साथ सड़क से सदन तक आंदोलन का ऐलान

मध्य प्रदेश पर बढ़ता कर्ज: शिवराज सरकार की योजनाओं की विरासत या मोहन यादव सरकार की आर्थिक चुनौती?

मध्य प्रदेश पर बढ़ता कर्ज: शिवराज सरकार की योजनाओं की विरासत या मोहन यादव सरकार की आर्थिक चुनौती?

Plastic Notes in India: क्या प्लास्टिक नोट आने से फिर होगी नोटबंदी? जानिए RBI का पूरा प्लान, फायदे, नुकसान और आपके लिए क्या बदलेगा

Plastic Notes in India: क्या प्लास्टिक नोट आने से फिर होगी नोटबंदी? जानिए RBI का पूरा प्लान, फायदे, नुकसान और आपके लिए क्या बदलेगा