भोजन में कीड़े मिलने का आरोप: थाली लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे छात्र

खंडवा/ नितिन झवर: शहर के लाल चौकी स्थित सीनियर संयुक्त परियोजना बालक छात्रावास में शुक्रवार सुबह भोजन की गुणवत्ता को लेकर छात्रों का आक्रोश फूट पड़ा। छात्रों ने नाश्ते में इल्ली और कीड़े मिलने का आरोप लगाते हुए छात्रावास परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद वे भोजन की थालियां हाथ में लेकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे और अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच व दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

पहले भी शिकायत करने का दावा

प्रदर्शन कर रहे छात्रों का कहना है कि भोजन में कीड़े मिलने की यह पहली घटना नहीं है। उनका आरोप है कि पहले भी कई बार इस संबंध में छात्रावास प्रबंधन को शिकायत दी गई, लेकिन हर बार मामले को दबाने का प्रयास किया गया। शुक्रवार को एक बार फिर भोजन में इल्ली और कीड़े दिखाई देने पर छात्रों का आक्रोश खुलकर सामने आ गया।

भोजन की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

छात्रों ने आरोप लगाया कि छात्रावास में लंबे समय से कई अनियमितताएं बनी हुई हैं। निर्धारित मीनू के अनुसार भोजन नहीं दिया जाता, खाने की गुणवत्ता बेहद खराब रहती है और विशेष पर्व-त्योहारों पर भी बेहतर भोजन उपलब्ध नहीं कराया जाता। उनका कहना है कि कई बार शिकायतों के बावजूद व्यवस्थाओं में कोई सुधार नहीं हुआ।

जांच और कार्रवाई की मांग

आक्रोशित छात्र भोजन की थालियां लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे, जहां उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों से छात्रावास की व्यवस्थाओं की निष्पक्ष जांच कराने, भोजन की गुणवत्ता में सुधार सुनिश्चित करने और लापरवाही बरतने वाले जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

छात्रों ने चेतावनी दी कि जब तक भोजन की गुणवत्ता और छात्रावास की व्यवस्थाओं में सुधार नहीं होगा, उनका विरोध जारी रहेगा।

यह भी पढ़े: बड़ावदा पुलिस ने 36 घंटे में सुलझाया अंधा कत्ल: हत्या का आरोपी गिरफ्तार

 

  • hostel-students-protest-over-worms-in-food-khandwa
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना