बाइक से कुचलने का आरोप, पुराने गेहूं और भैंस चोरी विवाद के बाद महिला पर हमला, एसपी से लगाई न्याय की गुहार

शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: जिले के मायापुर थाना क्षेत्र के ग्राम हीरापुर निवासी श्रीमती सविता लोधी ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर पुराने विवाद और रंजिश के चलते जानलेवा हमला किए जाने का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने बाइक से उन्हें टक्कर मारने के बाद पहिया पैर पर चढ़ा दिया, जिससे उनका पैर फ्रैक्चर हो गया। मामले में प्रकरण दर्ज होने के बावजूद आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर उन्होंने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है।

गेहूं और भैंस चोरी को लेकर पहले हुआ था विवाद

पीड़िता के अनुसार, इससे पहले आरोपी पक्ष पर उनके घर से गेहूं के कट्टे चोरी करने और एक पालतू भैंस चोरी करने के आरोप लगे थे। गेहूं चोरी के मामले में ग्रामीणों के हस्तक्षेप से समझौता हो गया था, जबकि भैंस चोरी की रिपोर्ट अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ दर्ज कराई गई थी। इसके बाद से आरोपी पक्ष परिवार से रंजिश रखने लगा।

खेत से लौटते समय बाइक से टक्कर मारने का आरोप

सविता लोधी ने बताया कि 19 जुलाई 2026 की शाम करीब 7 बजे वह खेत से घर लौट रही थीं। इसी दौरान हीरापुर-पुरैनी मार्ग पर अजय लोधी ने कथित तौर पर बिना नंबर की काले रंग की पल्सर बाइक से तेज गति और लापरवाहीपूर्वक उन्हें टक्कर मार दी। आरोप है कि टक्कर के बाद बाइक का पहिया उनके पैर के ऊपर से निकल गया, जिससे पैर में गंभीर फ्रैक्चर हो गया।

घायल महिला को उपचार के लिए पहले पिछोर अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज शिवपुरी रेफर किया गया। पीड़िता के मुताबिक, फिलहाल उनका उपचार जारी है।

समझौते का दबाव और धमकी देने का आरोप

पीड़िता ने बताया कि मामले में मायापुर थाने में प्रकरण दर्ज किया गया है। उनका आरोप है कि मुख्य आरोपी अब भी खुलेआम घूम रहा है और परिवार पर राजीनामा करने का दबाव बनाया जा रहा है। समझौता नहीं करने पर जान से मारने और गांव से बेदखल करने की धमकी दिए जाने का भी आरोप लगाया गया है।

एसपी से गिरफ्तारी और सुरक्षा की मांग

सविता लोधी ने पुलिस अधीक्षक से आरोपी की जल्द गिरफ्तारी करने, मामले में आवश्यक गंभीर धाराएं जोड़ने और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। उन्होंने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की गुहार लगाई है।

यह भी पढ़े: मानवाधिकार सुरक्षा संगठन में नई नियुक्तियां: एजाजुद्दीन शेख व महेश जैन बोहरा को मिली जिम्मेदारी

 

  • shivpuri-woman-alleges-attack-by-bike-after-wheat-buffalo-theft-dispute
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना