मैहर में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान शिविर, 53.50 लाख रुपये का हितलाभ वितरित

मैहर|देवेश शर्मा|  7 अगस्त। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत बदेरा ग्राम में जनसमस्या समाधान शिविर आयोजित किया गया। विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष राम खेलावन कोल, कलेक्टर बिदिशा मुखर्जी, आईजी गौरव राजपूत, डीआईजी हेमंत चौहान और पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह की मौजूदगी में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं। शिविर में विभिन्न योजनाओं के तहत पात्र हितग्राहियों को कुल 53 लाख 50 हजार रुपये का हितलाभ वितरित किया गया।

ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर अधिकारियों को दिए निर्देश

शिविर में कलेक्टर बिदिशा मुखर्जी और पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह ने ग्रामीणों से सीधे संवाद किया। कलेक्टर ने संबंधित विभागों को प्राप्त आवेदनों का समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने लोगों को साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी भी दी।

वृद्धावस्था पेंशन से जुड़ी समस्या लेकर पहुंचीं 65 वर्षीय वेदवती पाण्डेय के मामले में कलेक्टर ने पात्रतानुसार योजना का लाभ दिलाने के निर्देश दिए। वहीं छात्रा राधा गुप्ता की अंकसूची में जन्मतिथि गलत दर्ज होने की शिकायत पर शिक्षा विभाग को तत्काल सुधार की कार्रवाई करने को कहा गया। ग्रामीणों की विद्युत ट्रांसफार्मर के ओवरलोड सहित अन्य समस्याओं के समाधान के निर्देश भी दिए गए।

10 स्व-सहायता समूहों को 43.50 लाख रुपये का ऋण

शिविर में विधायक और कलेक्टर ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के माध्यम से 10 स्व-सहायता समूहों को 43 लाख 50 हजार रुपये की कैश क्रेडिट लिमिट (सीसीएल) वितरित की। इसके अलावा सखी स्वावलंबन ऋण योजना के तहत छह सखियों को कुल 10 लाख रुपये का हितलाभ दिया गया। यह राशि किराना दुकान, सिलाई, होटल और ऑटो जैसे स्वरोजगार के लिए दी गई।

बेहतर काम करने वाली पंचायतों को मिला सम्मान

जनसमस्याओं के निराकरण और सीएम हेल्पलाइन में उल्लेखनीय कार्य के लिए धनवाही, अजवाइन, कुड़वा और बदेरा ग्राम पंचायतों के सरपंचों और सचिवों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

शिविर में विभिन्न विभागों ने अपनी योजनाओं और सेवाओं की जानकारी दी। पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ और लोक सेवाएं भी उपलब्ध कराई गईं। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य जयंती महेश तिवारी, डीएफओ विद्या भूषण मिश्रा, एडीएम संजना जैन, एसडीएम दिव्या पटेल सहित अन्य अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

यह भी पढ़े: देवास में बस संचालन को लेकर बनी सहमति, सोमवार से समय पर चलेंगी बसें; हड़ताल स्थगित

 
  • maihar-mukhyamantri-jan-vishwas-abhiyan-camp-53-lakh-benefit-distributed
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना