बागचीनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ई-रिक्शा से अवैध शराब ले जाते 2 तस्कर गिरफ्तार

मुरैना।महेंद्र सिंह लेहरिया| जिले में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बागचीनी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ई-रिक्शा से शराब ले जा रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 7 पेटी देशी शराब, एक पेटी बीयर और ई-रिक्शा जब्त किया है। जब्त मशरुका की कुल कीमत करीब 1.41 लाख रुपये बताई गई है।

मुखबिर की सूचना पर अनीबहादुर पुरा में घेराबंदी

पुलिस के अनुसार, 6 अगस्त को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति ई-रिक्शा में अवैध शराब भरकर भैसरोली की ओर जा रहे हैं। सूचना के आधार पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र पाल सिंह डावर के निर्देशन और एसडीओपी जौरा नितिन बघेल के मार्गदर्शन में बागचीनी पुलिस ने ग्राम अनीबहादुर पुरा के पास चेकिंग पॉइंट लगाया।

इस दौरान संदिग्ध ई-रिक्शा को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में शराब की पेटियां बरामद हुईं। वाहन में सवार दोनों व्यक्ति शराब से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके।

1.41 लाख रुपये का मशरुका जब्त

पुलिस ने मौके से 7 पेटी देशी शराब, जिसकी कीमत करीब 28 हजार रुपये, और एक पेटी बीयर, जिसकी कीमत करीब 3 हजार रुपये बताई गई है, जब्त की। इसके अलावा करीब 1.10 लाख रुपये कीमत का ई-रिक्शा भी जब्त किया गया। इस तरह कुल जब्त मशरुका करीब 1 लाख 41 हजार रुपये का बताया गया है।

आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज

बागचीनी थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ अपराध क्रमांक 170/26 दर्ज किया है। पुलिस ने धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

इन पुलिसकर्मियों की रही भूमिका

कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक शशिकुमार, उपनिरीक्षक दत्त सिंह यादव, प्रधान आरक्षक मोहित शुक्ला और आरक्षक विजय शर्मा की भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध शराब और अन्य मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

यह भी पढ़े: देवास में बस संचालन को लेकर बनी सहमति, सोमवार से समय पर चलेंगी बसें; हड़ताल स्थगित

 

  • bagchini-police-arrests-two-smugglers-transporting-illegal-liquor-in-e-rickshaw
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना