आंगनवाड़ी के खाद्यान्न की गुणवत्ता का वितरण से पहले हो परीक्षण, सतर्कता समिति की बैठक में निर्देश

भिण्ड/ रामपाल कुशवाह: जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक में आंगनवाड़ी, मध्याह्न भोजन और सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत वितरित किए जाने वाले खाद्यान्न की गुणवत्ता को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए। प्रभारी मंत्री द्वारा मनोनीत समिति सदस्य श्रीमती रश्मि खटीक की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभागार में आयोजित बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी।

हर दो माह में होगी जिला स्तरीय समिति की बैठक

बैठक में श्रीमती रश्मि खटीक ने अधिकारियों से परिचय प्राप्त करने के साथ जिले में ब्लॉक एवं जिला स्तर पर संचालित शासकीय योजनाओं की जानकारी ली। इस दौरान जिला पंचायत, महिला एवं बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग तथा खाद्य विभाग के अधिकारियों ने अपने अपने विभाग की योजनाओं और गतिविधियों से समिति को अवगत कराया।

बैठक में जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक प्रत्येक दो माह में आयोजित करने के निर्देश दिए गए। वहीं अनुविभाग स्तरीय और उचित मूल्य दुकान स्तरीय सतर्कता समितियों की बैठक हर माह नियमित रूप से कराने को कहा गया।

खाद्यान्न की गुणवत्ता जांच के बाद ही हो वितरण

श्रीमती रश्मि खटीक ने निर्देश दिए कि निगरानी समितियों की बैठकें नियमित रूप से प्रतिमाह आयोजित कराई जाएं। सार्वजनिक वितरण प्रणाली, मध्याह्न भोजन और आंगनवाड़ी केंद्रों को उपलब्ध कराए जाने वाले खाद्यान्न की गुणवत्ता का पूर्व परीक्षण कराया जाए, ताकि हितग्राहियों तक गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न पहुंच सके।

उन्होंने खाद्यान्न वितरण करने वाली सभी दुकानों के साथ मध्याह्न भोजन संचालन और आंगनवाड़ी समूहों के एफएसएसएआई पंजीयन की प्रक्रिया भी अनिवार्य रूप से पूरी कराने के निर्देश दिए।

योजनाओं की निगरानी पर जोर

बैठक में शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की नियमित निगरानी और सतर्कता समितियों को अधिक सक्रिय बनाने पर जोर दिया गया। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि संबंधित योजनाओं में पात्र हितग्राहियों को निर्धारित प्रावधानों के अनुसार लाभ मिले और खाद्यान्न वितरण व्यवस्था में गुणवत्ता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए।

यह भी पढ़े: भिण्ड में ब्रांडेड घी की दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, 53 लीटर घी जब्त

  • bhind-anganwadi-food-grain-quality-testing-before-distribution
Manisha Gupta

Manisha Gupta

Related Posts

महुअर नदी उफनी, गांवों में घुसा पानी, खेतों में डूबी फसलें, सामान्य से भी कम बारिश

शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: जिले में शुक्रवार रात हुई तेज…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जन विश्वास अभियान का करेंगे शुभारंभ

छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जन विश्वास अभियान का करेंगे शुभारंभ

एमपी में आज से जनविश्वास अभियान शुरू, हर शुक्रवार फील्ड में उतरेंगे अफसर

एमपी में आज से जनविश्वास अभियान शुरू, हर शुक्रवार फील्ड में उतरेंगे अफसर

झारखंड: प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला, सीबीआई जांच की मांग के साथ सड़क से सदन तक आंदोलन का ऐलान

झारखंड: प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला, सीबीआई जांच की मांग के साथ सड़क से सदन तक आंदोलन का ऐलान

मध्य प्रदेश पर बढ़ता कर्ज: शिवराज सरकार की योजनाओं की विरासत या मोहन यादव सरकार की आर्थिक चुनौती?

मध्य प्रदेश पर बढ़ता कर्ज: शिवराज सरकार की योजनाओं की विरासत या मोहन यादव सरकार की आर्थिक चुनौती?

Plastic Notes in India: क्या प्लास्टिक नोट आने से फिर होगी नोटबंदी? जानिए RBI का पूरा प्लान, फायदे, नुकसान और आपके लिए क्या बदलेगा

Plastic Notes in India: क्या प्लास्टिक नोट आने से फिर होगी नोटबंदी? जानिए RBI का पूरा प्लान, फायदे, नुकसान और आपके लिए क्या बदलेगा