
सिंगोली/ मुकेश कुमार जैन: मानवता की सेवा और जरूरतमंद मरीजों की मदद के उद्देश्य से सिंगोली में 16 अगस्त, रविवार को विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर का आयोजन श्री वीरेंद्र कुमार सखलेचा शासकीय डोम, सिंगोली में किया जाएगा। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रक्तदान करने की अपील की है।
पांच संस्थानों की टीमें करेंगी रक्त संग्रह
शिविर में रक्त संग्रह के लिए विभिन्न शहरों और संस्थानों की टीमें मौजूद रहेंगी। इनमें राजकीय महाराणा भूपाल हॉस्पिटल, उदयपुर, राजकीय सांवलिया जी हॉस्पिटल, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा ब्लड बैंक, राजस्थान, सिविल हॉस्पिटल, नीमच और बालाजी चेरिटेबल ब्लड सेंटर, इंदौर की टीमें शामिल हैं।
एक यूनिट रक्त बन सकती है जीवन की उम्मीद
आयोजकों ने कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद मरीज के लिए जीवन बचाने का माध्यम बन सकता है। एक यूनिट रक्त किसी व्यक्ति और उसके परिवार के लिए नई उम्मीद बन सकती है। इसी उद्देश्य से स्वस्थ एवं पात्र नागरिकों से शिविर में पहुंचकर स्वेच्छा से रक्तदान करने का आह्वान किया गया है।
क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक भागीदारी की अपील
रक्तदान शिविर का आयोजन समस्त क्षेत्रवासी, श्री धाकड़ महासभा युवा संघ एवं टीम जीवनदाता, नीमच के सहयोग से किया जा रहा है। आयोजकों ने लोगों से इस सेवा कार्य में सहभागी बनकर रक्तदान को सफल बनाने की अपील की है।
यह भी पढ़े: जन विश्वास अभियान में शिकायत लेकर पहुंचे छात्रों को भगाने का आरोप, सचिव के व्यवहार से ग्रामीण नाराज
- singoli-blood-donation-camp-on-16-august-mp








