अनाथ बच्चों की शिक्षा का खर्च उठाएंगे राजेश सिंह कुशवाह, कमल दद्दा के जन्मदिन पर लिया संकल्प

भिण्ड/ रामपाल कुशवाह: एक्टिव युवा कुशवाह महासभा मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष राजेश सिंह कुशवाह ने कार्यकारी अध्यक्ष कमल सिंह कुशवाह ‘कमल दद्दा’ के जन्मदिन के अवसर पर शिक्षा और समाजसेवा से जुड़ा सराहनीय संकल्प लिया है। उन्होंने घोषणा की कि भिण्ड शहर में यदि कोई ऐसा बच्चा है जिसके माता-पिता दोनों नहीं हैं और वह अनाथ है, तो उसकी स्कूली शिक्षा, फीस सहित शिक्षा से जुड़े आवश्यक खर्चों का वहन वे स्वयं करेंगे।

‘शिक्षा से बड़ा कोई दान नहीं’

राजेश सिंह कुशवाह ने कहा कि ‘शिक्षा से बड़ा कोई दान नहीं है’ और इसी विचार को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने यह संकल्प लिया है। उनका कहना है कि आर्थिक अभाव के कारण किसी बच्चे की पढ़ाई नहीं रुकनी चाहिए। प्रत्येक बच्चे को शिक्षा हासिल करने, आगे बढ़ने और अपने सपनों को पूरा करने का समान अवसर मिलना चाहिए।

उन्होंने कहा कि कमल दद्दा के जन्मदिन पर लिया गया यह संकल्प केवल शुभकामना नहीं, बल्कि समाज के प्रति सेवा का एक प्रयास है। उनका उद्देश्य है कि किसी जरूरतमंद बच्चे की पढ़ाई फीस के अभाव में बीच में न छूटे।

जरूरतमंद बच्चों की जानकारी देने की अपील

राजेश सिंह कुशवाह ने आमजन, समाज के प्रबुद्ध नागरिकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं से अपील की है कि भिण्ड शहर में उनके आसपास कोई ऐसा अनाथ और जरूरतमंद बच्चा है, जिसे शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता की आवश्यकता है, तो उसकी जानकारी उपलब्ध कराएं, ताकि उसकी पढ़ाई जारी रखने में सहयोग किया जा सके।

उन्होंने कहा कि एक बच्चे को शिक्षित करना केवल उसके जीवन को बेहतर बनाने का प्रयास नहीं है, बल्कि इससे बेहतर समाज और मजबूत भविष्य के निर्माण की नींव भी तैयार होती है।

यह भी पढ़े: सिंगोली में 16 अगस्त को लगेगा विशाल रक्तदान शिविर, कई शहरों की टीमें करेंगी रक्त संग्रह

  • rajesh-singh-kushwah-will-bear-education-expenses-of-orphan-children
Manisha Gupta

Manisha Gupta

Related Posts

तेज बारिश ने किसानों की बढ़ाई चिंता, फसल नुकसान का जायजा लेने खेतों में पहुंचा प्रशासन

पिछोर/ कुलदीप शर्मा: क्षेत्र में हुई तेज बारिश ने…

आगे पढ़ें
पिछोर में स्मृति पार्क की दीवार गिरी, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल

शिवपुरी।कुलदीप शर्मा| पिछोर में पूर्व राजस्व मंत्री एवं वरिष्ठ…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जन विश्वास अभियान का करेंगे शुभारंभ

छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जन विश्वास अभियान का करेंगे शुभारंभ

एमपी में आज से जनविश्वास अभियान शुरू, हर शुक्रवार फील्ड में उतरेंगे अफसर

एमपी में आज से जनविश्वास अभियान शुरू, हर शुक्रवार फील्ड में उतरेंगे अफसर

झारखंड: प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला, सीबीआई जांच की मांग के साथ सड़क से सदन तक आंदोलन का ऐलान

झारखंड: प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला, सीबीआई जांच की मांग के साथ सड़क से सदन तक आंदोलन का ऐलान

मध्य प्रदेश पर बढ़ता कर्ज: शिवराज सरकार की योजनाओं की विरासत या मोहन यादव सरकार की आर्थिक चुनौती?

मध्य प्रदेश पर बढ़ता कर्ज: शिवराज सरकार की योजनाओं की विरासत या मोहन यादव सरकार की आर्थिक चुनौती?

Plastic Notes in India: क्या प्लास्टिक नोट आने से फिर होगी नोटबंदी? जानिए RBI का पूरा प्लान, फायदे, नुकसान और आपके लिए क्या बदलेगा

Plastic Notes in India: क्या प्लास्टिक नोट आने से फिर होगी नोटबंदी? जानिए RBI का पूरा प्लान, फायदे, नुकसान और आपके लिए क्या बदलेगा