खरगापुर में दिनदहाड़े हुई लूट का पुलिस ने किया खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार; लूट का सामान और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद

खरगापुर, टीकमगढ़/दित्यपाल राजपूत की की रिपोर्ट: थाना खरगापुर पुलिस ने 28 जुलाई को दिनदहाड़े हुई लूट की वारदात का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूटे गए सोने-चांदी के आभूषण बरामद करने के साथ ही वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त की है। मामले में शामिल दूसरे आरोपी की तलाश पुलिस द्वारा लगातार की जा रही है। पुलिस के अनुसार, 28 जुलाई 2026 को खरगापुर के वार्ड नंबर-01 जनकपुरी कॉलोनी निवासी रामप्यारी, पति प्यारेलाल लोधी, उम्र 45 वर्ष ने थाना खरगापुर पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी।

फरियादिया ने पुलिस को बताया था कि सुबह करीब 11:30 बजे दो अज्ञात आरोपी उसके घर में घुस आए। आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और उसके कान के दो सोने के टॉप्स, एक जोड़ी चांदी की पायल तथा एक चांदी का चूड़ा छीनकर मौके से फरार हो गए। फरियादिया के अनुसार लूटे गए आभूषणों की कुल कीमत करीब 30 हजार रुपये थी। शिकायत के आधार पर थाना खरगापुर पुलिस ने अपराध क्रमांक 252/26 दर्ज करते हुए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 333, 115(2), 309(4) एवं 3(5) के तहत मामला कायम किया और आरोपियों की तलाश शुरू की।

सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों तक पहुंची पुलिस

घटना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही वारदात के संभावित रास्तों और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज के आधार पर पुलिस को संदिग्धों के संबंध में महत्वपूर्ण सुराग मिले। इसके बाद पुलिस ने एक संदिग्ध आरोपी को दस्तयाब कर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने अपने एक साथी के साथ मिलकर जनकपुरी क्षेत्र में दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने लूटे गए आभूषण बरामद कर लिए।

लूटे गए आभूषण और बाइक जब्त

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से एक जोड़ी चांदी की पायल, एक चांदी का चूड़ा और एक कान का सोने का टॉप्स बरामद किया है। इसके अलावा वारदात में इस्तेमाल की गई होंडा साइन मोटरसाइकिल को भी जब्त किया गया है। पुलिस अब फरार दूसरे आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है। पुलिस का कहना है कि दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के बाद मामले से जुड़े अन्य तथ्यों का भी खुलासा हो सकता है।

पुलिस टीम की रही महत्वपूर्ण भूमिका

पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस टीकमगढ़ के मार्गदर्शन में गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए मामले का खुलासा किया। कार्रवाई में खरगापुर थाना प्रभारी अंबर सिंह सिकरवार, थाना प्रभारी बल्देवगढ़ चंदन शाक्य, चौकी प्रभारी देरी उपनिरीक्षक संदीप सोनी, साइबर सेल प्रभारी मयंक, आरक्षक भागीरथ लोधी, रामसिंह यादव, सरमन जाटव, अनूप अग्रवाल, जितेन्द्र राजपूत, पंकज खरे, धर्मेन्द्र साहू, हरिराम कौंदर तथा साइबर सेल प्रभारी रहमान खान की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस द्वारा फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

ये भी पढ़े – टीकमगढ़ की ग्राम पंचायतों में अंडरग्राउंड ड्रेनेज का नवाचार: ग्रे वॉटर प्रबंधन से बदल रही गांवों की तस्वीर

 

  • khargapur-daylight-robbery-police-arrest-accused-tikamgarh
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना