स्पेन के छोटे गांव विलालिबाडो पर दुनिया की नजर, NASA करेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग

मैड्रिड: यूरोपीय देश स्पेन में 12 अगस्त को होने वाले दुर्लभ पूर्ण सूर्य ग्रहण को देखने के लिए दुनियाभर से बड़ी संख्या में पर्यटकों के जुटने की संभावना है। देश में इस ऐतिहासिक खगोलीय घटना को लेकर तैयारियां तेजी से जारी हैं, लेकिन इस भारी उत्साह के बीच स्पेनिश प्रशासन के सामने एक बेहद गंभीर चिंता खड़ी हो गई है। आशंका जताई जा रही है कि सूर्य ग्रहण का नजारा देखने आ रही लाखों लोगों की अनियंत्रित भीड़ के कारण देश में पहले से मौजूद जंगलों की आग का खतरा कई गुना बढ़ सकता है।

स्पेन के उत्तरी हिस्सों में पड़ने वाले पूर्ण सूर्य ग्रहण के मार्ग में आने वाले इलाकों में पर्यटकों का भारी सैलाब उमड़ने वाला है। स्पेन के वित्त मंत्रालय के आधिकारिक अनुमानों के अनुसार, इस दौरान लगभग 4.6 लाख अतिरिक्त विदेशी सैलानी देश में दाखिल हो सकते हैं, जिससे सड़कों पर वाहनों की आवाजाही और यातायात दबाव चरम पर पहुंचने की आशंका है।स्पेन की पर्यावरण मंत्री सारा एगेसेन ने हाल ही में आग से प्रभावित दक्षिण स्पेन के नीबला क्षेत्र का दौरा करते हुए चेतावनी दी कि देश भर में पेड़-पौधे और वनस्पतियां अत्यधिक सूखी स्थिति में हैं। ऐसे में पर्यटकों की एक छोटी सी असावधानी या चिंगारी पूरे जंगल को भयावह आग की चपेट में ले सकती है।

स्पेनिश समाचार पत्र ‘एल पाइस’ की रिपोर्ट के मुताबिक, केवल पर्यटकों की अभूतपूर्व संख्या ही प्रशासन की एकमात्र चिंता नहीं है, बल्कि स्पेन इस समय इतिहास के सबसे भीषण सूखे और जानलेवा गर्मी के दौर से गुजर रहा है। जुलाई 2026 स्पेन के मौसम विज्ञान इतिहास का अब तक का सबसे गर्म और सूखा जुलाई दर्ज किया गया है। सूखी वनस्पतियों की वजह से स्थिति इतनी संवेदनशील है कि जरा सी लापरवाही भयानक तबाही में बदल सकती है। देश पहले से ही इस साल जंगलों की भीषण आग से त्रस्त है, जिसमें हजारों हेक्टेयर भूमि स्वाहा हो चुकी है और कई बस्तियों को खाली कराकर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शरण लेनी पड़ी है।

सूर्य ग्रहण के दिन ग्रामीण और जंगली इलाकों में अचानक उमड़ने वाली यह भीड़ राहत एवं बचाव अभियानों के लिए भी बड़ा संकट खड़ी कर सकती है। स्पेनिश पुलिस के अनुमान के अनुसार, बुधवार को देश भर की सड़कों पर लगभग 15 लाख अतिरिक्त कारों की आवाजाही होगी। यदि इस दौरान ग्रामीण इलाकों में अचानक आग लगती है, तो पर्यटकों के वाहनों का भीषण जाम दमकल गाड़ियों और आपातकालीन बचाव दलों के रास्ते में रोड़ा बन सकता है। इस स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए सूखी वनस्पतियों के समीप वाहनों की पार्किंग पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। इसके साथ ही बारबेक्यू, खुले में आग जलाने और आतिशबाजी पर कड़ी रोक लगा दी गई है, जबकि एहतियात के तौर पर कई संवेदनशील प्राकृतिक पार्कों और ट्रेकिंग रास्तों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है।

सूर्य ग्रहण का मुख्य पथ उत्तरी स्पेन से होकर गुजर रहा है, जिसके चलते कई दूर-दराज के इलाके वैश्विक आकर्षण का केंद्र बन गए हैं। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने उत्तर-पश्चिम स्पेन के एक बेहद छोटे और दशकों से उपेक्षित गांव विलालिबाडो में स्थित ऐतिहासिक रोमनस्क्यू चर्च के पास चार हाई-पावर टेलीस्कोप स्थापित किए हैं। नासा ने करीब एक साल के गहन सर्वेक्षण के बाद इस गुमनाम गांव को ग्रहण देखने के लिए सबसे उपयुक्त स्थान के रूप में चुना था। यहां स्थापित उपकरणों के माध्यम से दुनिया भर के 1 करोड़ से अधिक दर्शकों के लिए पूर्ण सूर्य ग्रहण का सीधा प्रसारण (लाइव स्ट्रीम) किया जाएगा।

ये भी पढ़े – अमेरिका में भारतीय मूल के पीएचडी छात्र की ट्रैकिंग के दौरान मौत: दो दिन बाद झील से मिला शव

 

  • nasa-live-stream-total-solar-eclipse-villalibado-spain
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    बांग्लादेश में 35 साल बाद पहली बार होगा राष्ट्रपति चुनाव में मुकाबला, 20 अगस्त को गुप्त मतदान से चुना जाएगा नया राष्ट्रपति

    ढाका: बांग्लादेश में आगामी 20 अगस्त को होने वाला…

    आगे पढ़ें
    रूस-यूक्रेन युद्ध में फिर बढ़ा तनाव, रूसी हमलों में 9 लोगों की मौत और दर्जनों घायल, यूक्रेन ने भी किया ड्रोन से पलटवार

    कीव/मॉस्को: रूस और यूक्रेन के बीच जारी सैन्य संघर्ष…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    119वें बलिदान दिवस पर ब्रांणवाणी विशेष: जानिए कैसे महज 18 वर्ष की उम्र में खुदीराम बोस ने देश के लिए दे दिया सर्वोच्च बलिदान और बन गए युवाओं के प्रेरणास्रोत

    119वें बलिदान दिवस पर ब्रांणवाणी विशेष: जानिए कैसे महज 18 वर्ष की उम्र में खुदीराम बोस ने देश के लिए दे दिया सर्वोच्च बलिदान और बन गए युवाओं के प्रेरणास्रोत

    झारखंड में छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई के विरोध में NDA सांसदों का संसद परिसर में मार्च, विपक्ष पर सदन बाधित करने का आरोप

    झारखंड में छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई के विरोध में NDA सांसदों का संसद परिसर में मार्च, विपक्ष पर सदन बाधित करने का आरोप

    मध्य प्रदेश में चार नई एयर रूट शुरू, भोपाल-रीवा-जबलपुर की कनेक्टिविटी बढ़ी

    मध्य प्रदेश में चार नई एयर रूट शुरू, भोपाल-रीवा-जबलपुर की कनेक्टिविटी बढ़ी

    सीएम मोहन यादव ने राज्यपाल से की मुलाकात, UCC विधेयक समेत कई मुद्दों पर चर्चा

    सीएम मोहन यादव ने राज्यपाल से की मुलाकात, UCC विधेयक समेत कई मुद्दों पर चर्चा

    गन्ने से Ethanol पर रोक की तैयारी – चीनी कीमतें घटाने के लिए सरकार का बड़ा कदम

    गन्ने से Ethanol पर रोक की तैयारी – चीनी कीमतें घटाने के लिए सरकार का बड़ा कदम