छतरपुर में सड़कों से हटाए जा रहे आवारा मवेशी, गौशालाओं में किया जा रहा शिफ्ट

छतरपुर/ अमित अवस्थी: शहर में यातायात व्यवस्था को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए सड़कों पर घूमने और बैठने वाले आवारा मवेशियों को हटाने का अभियान चलाया जा रहा है। कलेक्टर मृणाल मीणा के निर्देशन में नगर पालिका छतरपुर की टीम मवेशियों को पकड़कर सुरक्षित रूप से विभिन्न गौशालाओं में शिफ्ट कर रही है।

प्रमुख मार्गों पर की गई कार्रवाई

अभियान के तहत नगर पालिका की टीम ने शहर के प्रमुख और व्यस्त मार्गों पर कार्रवाई की। बस स्टैंड, पुलिस लाइन रोड, कॉलेज तिराहा, छत्रसाल चौराहा, पन्ना नाका, आकाशवाणी तिराहा और बिजावर नाका सहित कई क्षेत्रों से सड़कों पर बैठे और घूम रहे मवेशियों को रेस्क्यू किया गया।

पकड़े गए मवेशियों को राधेपुर गौशाला, नंदीधाम गौशाला और दयोदय सरानी गौशाला में सुरक्षित रूप से भेजा जा रहा है।

सड़क पर मवेशियों से हादसे का खतरा

नगर पालिका के अनुसार सड़कों पर आवारा मवेशियों के बैठने और विचरण करने से वाहन चालकों के साथ साथ पैदल चलने वाले लोगों के लिए भी दुर्घटना का खतरा बना रहता है। विशेष अभियान के दौरान मवेशियों को सुरक्षित तरीके से नियंत्रित कर सड़कों से हटाया जा रहा है, जिससे यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने में मदद मिल रही है।

पशुपालकों से की गई अपील

नगर पालिका सीएमओ माधुरी शर्मा ने बताया कि सड़कों से आवारा मवेशियों को हटाने का अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने पशुपालकों से अपील की है कि वे अपने मवेशियों को खुले में न छोड़ें और उनके समुचित प्रबंधन की व्यवस्था करें।

सीएमओ ने कहा कि यदि किसी पशुपालक के निजी मवेशी खुले में घूमते पाए जाते हैं और नियमों का उल्लंघन सामने आता है, तो संबंधित पशु मालिक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। नगर पालिका का उद्देश्य शहर की यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाने के साथ साथ सड़क दुर्घटनाओं की आशंका को कम करना है।

यह भी पढ़े: खाद की कमी ने बढ़ाई किसानों की परेशानी, घंटों लाइन में लगने को मजबूर अन्नदाता

 
  • chhatarpur-stray-cattle-removed-from-roads-shifted-to-gaushalas
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना