रीवा में नशीली कफ सिरप के अवैध कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 888 शीशी सिरप के साथ आरोपी गिरफ्तार

रीवा/देवेश शर्मा की रिपोर्ट: नशीली दवाओं के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रीवा की सिविल लाइन थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को प्रतिबंधित कफ सिरप की 888 शीशियों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जब्त कफ सिरप की अनुमानित कीमत करीब 2 लाख रुपये बताई है।

पुलिस के अनुसार, पुलिस महानिरीक्षक गौरव राजपूत एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरुकरण सिंह के निर्देश पर जिले में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सीएसपी रितु उपाध्याय के नेतृत्व में सिविल लाइन थाना प्रभारी विजय सिंह और पुलिस टीम ने कार्रवाई की।

पुलिस टीम ने कबाड़ी मोहल्ला क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए अमर सिंह उर्फ काकू पिता गिरधारी लाल लोनिया, निवासी कबाड़ी मोहल्ला, थाना सिविल लाइन, रीवा को पकड़ा। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से प्रतिबंधित आनरेक्स कफ सिरप की 888 शीशियां बरामद की गईं। पुलिस ने बरामद कफ सिरप को जब्त कर आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप आरोपी तक कहां से पहुंची और इसे आगे किन लोगों को सप्लाई किया जाना था।

पुलिस द्वारा कफ सिरप के अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों और नेटवर्क के संबंध में भी जांच की जा रही है। कार्रवाई के बाद नशीली कफ सिरप के अवैध कारोबार में शामिल लोगों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इस तरह की गतिविधियों में शामिल लोगों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़े – मैहर में जनसुनवाई: कलेक्टर बिदिशा मुखर्जी ने अधिकारियों को दिए गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश

 

  • rewa-police-illegal-cough-syrup-888-bottles-seized-accused-arrested
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    नगर निरीक्षक से एसडीओपी बने अनिमेष द्विवेदी, एसपी और एडिशनल एसपी ने कंधे पर सितारे लगाकर दी शुभकामनाएं

    मैहर: नगर निरीक्षक के पद से पदोन्नत होकर एसडीओपी (अनुविभागीय…

    आगे पढ़ें
    मैहर में हर घर तिरंगा अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम, 400 से अधिक विद्यार्थियों ने निकाली रैली

    मैहर: हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत कलेक्टर श्रीमती बिदिशा…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    15 अगस्त पर मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री तक फहराएंगे तिरंगा, सरकार ने तय की जिलों की जिम्मेदारी

    15 अगस्त पर मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री तक फहराएंगे तिरंगा, सरकार ने तय की जिलों की जिम्मेदारी

    119वें बलिदान दिवस पर ब्रांणवाणी विशेष: जानिए कैसे महज 18 वर्ष की उम्र में खुदीराम बोस ने देश के लिए दे दिया सर्वोच्च बलिदान और बन गए युवाओं के प्रेरणास्रोत

    119वें बलिदान दिवस पर ब्रांणवाणी विशेष: जानिए कैसे महज 18 वर्ष की उम्र में खुदीराम बोस ने देश के लिए दे दिया सर्वोच्च बलिदान और बन गए युवाओं के प्रेरणास्रोत

    झारखंड में छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई के विरोध में NDA सांसदों का संसद परिसर में मार्च, विपक्ष पर सदन बाधित करने का आरोप

    झारखंड में छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई के विरोध में NDA सांसदों का संसद परिसर में मार्च, विपक्ष पर सदन बाधित करने का आरोप

    मध्य प्रदेश में चार नई एयर रूट शुरू, भोपाल-रीवा-जबलपुर की कनेक्टिविटी बढ़ी

    मध्य प्रदेश में चार नई एयर रूट शुरू, भोपाल-रीवा-जबलपुर की कनेक्टिविटी बढ़ी

    सीएम मोहन यादव ने राज्यपाल से की मुलाकात, UCC विधेयक समेत कई मुद्दों पर चर्चा

    सीएम मोहन यादव ने राज्यपाल से की मुलाकात, UCC विधेयक समेत कई मुद्दों पर चर्चा