एक्टिव युवा कुशवाहा महासभा की सभी कमेटियां तत्काल प्रभाव से भंग, संस्थापक राजेश सिंह कुशवाहा ने की घोषणा

भिण्ड/रामपाल सिंह कुशवाह की रिपोर्ट: एक्टिव युवा कुशवाहा महासभा, मध्य प्रदेश के संस्थापक राजेश सिंह कुशवाहा ने संगठन के संचालन, अनुशासन, पारदर्शिता और आगामी कार्ययोजना को लेकर बड़ा संगठनात्मक निर्णय लिया है। उन्होंने 11 अगस्त 2026 को आधिकारिक घोषणा करते हुए महासभा की सभी कमेटियों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। घोषणा के अनुसार, एक्टिव युवा कुशवाहा महासभा की सभी कार्यकारिणियों और पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से उनके पदों से मुक्त कर दिया गया है। यह निर्णय राष्ट्रीय, प्रदेश, जिला और ब्लॉक एवं स्थानीय स्तर की सभी कमेटियों पर लागू होगा।

आगामी आदेश तक कोई व्यक्ति पदाधिकारी के रूप में नहीं करेगा प्रतिनिधित्व

संस्थापक राजेश सिंह कुशवाहा ने स्पष्ट किया कि पूर्व में गठित सभी कार्यकारिणियां और उनमें दिए गए सभी पद अब समाप्त माने जाएंगे। आगामी आदेश तक कोई भी व्यक्ति स्वयं को महासभा का पदाधिकारी बताते हुए संगठन के नाम से किसी पद का उल्लेख या प्रतिनिधित्व नहीं कर सकेगा। उन्होंने कहा कि संगठन के नाम, पद और प्रतिष्ठा का सम्मान करना प्रत्येक सदस्य की जिम्मेदारी है। पद की जिम्मेदारियों के अनुरूप भूमिका नहीं निभाने वाले लोगों के संबंध में भविष्य में संगठन की आवश्यकता के अनुसार उचित निर्णय लिया जाएगा।

संगठनात्मक निर्णयों के लिए संस्थापक की अनुमति जरूरी

घोषणा में कहा गया है कि 11 अगस्त 2026 के बाद महासभा के नाम से किसी भी प्रकार का संगठनात्मक निर्णय, नियुक्ति, घोषणा या प्रतिनिधित्व केवल संस्थापक की अनुमति और आगामी अधिकृत आदेश के आधार पर ही मान्य होगा। आगामी आदेश तक महासभा के सभी संगठनात्मक कार्यों का संचालन और आवश्यक निर्णय सीधे संस्थापक राजेश सिंह कुशवाहा के स्तर से किए जाएंगे।

योग्यता और सक्रियता के आधार पर मिलेगी नई जिम्मेदारी

संस्थापक के अनुसार, भविष्य में संगठन की नई कार्यकारिणियों और पदाधिकारियों का गठन संगठन की आवश्यकता, निष्ठा, सक्रियता, अनुशासन और सामाजिक प्रतिबद्धता को ध्यान में रखते हुए किया जाएगा। नई जिम्मेदारियां योग्य और सक्रिय सदस्यों को सौंपे जाने की बात कही गई है। घोषणा के अंत में राजेश सिंह कुशवाहा ने कहा, “संगठन पद से नहीं, निष्ठा और जिम्मेदारी से मजबूत होता है।” उन्होंने सभी पूर्व पदाधिकारियों, सदस्यों और संबंधित व्यक्तियों से आधिकारिक घोषणा का पालन करने की अपील की है।

ये भी पढ़े – अनाथ बच्चों की शिक्षा का खर्च उठाएंगे राजेश सिंह कुशवाह, कमल दद्दा के जन्मदिन पर लिया संकल्प

 

  • active-yuva-kushwaha-mahasabha-all-committees-dissolved-founder-rajesh-singh-kushwaha
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    रामनगर में कांग्रेस का जनआक्रोश, बिजली कटौती और खाद-बीज संकट के खिलाफ धरना, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

    रामनगर/मैहर: तहसील कार्यालय के पास मंगलवार को रामनगर ब्लॉक कांग्रेस…

    आगे पढ़ें
    कलेक्टर ने महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा की, पोषण ट्रैकर के फर्जी डाटा पर सख्ती के निर्देश

    छतरपुर: कलेक्टर मृणाल मीना ने मंगलवार को जिला पंचायत…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    15 अगस्त पर मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री तक फहराएंगे तिरंगा, सरकार ने तय की जिलों की जिम्मेदारी

    15 अगस्त पर मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री तक फहराएंगे तिरंगा, सरकार ने तय की जिलों की जिम्मेदारी

    119वें बलिदान दिवस पर ब्रांणवाणी विशेष: जानिए कैसे महज 18 वर्ष की उम्र में खुदीराम बोस ने देश के लिए दे दिया सर्वोच्च बलिदान और बन गए युवाओं के प्रेरणास्रोत

    119वें बलिदान दिवस पर ब्रांणवाणी विशेष: जानिए कैसे महज 18 वर्ष की उम्र में खुदीराम बोस ने देश के लिए दे दिया सर्वोच्च बलिदान और बन गए युवाओं के प्रेरणास्रोत

    झारखंड में छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई के विरोध में NDA सांसदों का संसद परिसर में मार्च, विपक्ष पर सदन बाधित करने का आरोप

    झारखंड में छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई के विरोध में NDA सांसदों का संसद परिसर में मार्च, विपक्ष पर सदन बाधित करने का आरोप

    मध्य प्रदेश में चार नई एयर रूट शुरू, भोपाल-रीवा-जबलपुर की कनेक्टिविटी बढ़ी

    मध्य प्रदेश में चार नई एयर रूट शुरू, भोपाल-रीवा-जबलपुर की कनेक्टिविटी बढ़ी

    सीएम मोहन यादव ने राज्यपाल से की मुलाकात, UCC विधेयक समेत कई मुद्दों पर चर्चा

    सीएम मोहन यादव ने राज्यपाल से की मुलाकात, UCC विधेयक समेत कई मुद्दों पर चर्चा