दिव्यांग शिक्षिका को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, बर्खास्तगी आदेश पर रोक के बाद सेवा में पुनः बहाली का रास्ता साफ

गौरझामर (सागर): सागर जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक कन्या विद्यालय गौरझामर में पदस्थ उच्च माध्यमिक शिक्षक श्रीमती राजकुमारी लोधी को मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय, जबलपुर से बड़ी राहत मिली है। आयुक्त, लोक शिक्षण संचालनालय, भोपाल द्वारा कथित त्रुटिपूर्ण विकलांगता प्रमाण-पत्र के आधार पर 22 जून 2026 को जारी किए गए सेवा से बर्खास्तगी के आदेश के क्रियान्वयन पर उच्च न्यायालय ने तत्काल रोक लगाते हुए शिक्षिका के पक्ष में स्थगन आदेश दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिव्यांग शिक्षिका श्रीमती राजकुमारी लोधी कठिन आर्थिक परिस्थितियों का सामना कर रही हैं और चलने-फिरने में भी असमर्थ हैं। सेवा से बर्खास्तगी के बाद उन्होंने अपनी समस्या मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश मंत्री राकेश श्रीवास्तव, कार्यकारी जिला अध्यक्ष अरुण कुमार दुबे तथा मध्यप्रदेश शिक्षक संघ के भरत सिंह राजपूत के समक्ष रखी। संगठन के पदाधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए शिक्षिका से संबंधित दस्तावेजों का अध्ययन किया। इसके बाद उन्हें न्याय दिलाने के उद्देश्य से उच्च न्यायालय में रिट याचिका प्रस्तुत की गई। न्यायालय में वरिष्ठ अधिवक्ता के.सी. गिडियाल एवं शिवम मिश्रा ने शिक्षिका का पक्ष रखा।

प्रकरण की सुनवाई के दौरान उच्च न्यायालय ने 22 जून 2026 को जारी बर्खास्तगी आदेश के क्रियान्वयन पर तत्काल रोक लगा दी और शिक्षिका को स्थगन आदेश प्रदान किया। इसके बाद न्यायालय के आदेश के अनुपालन में श्रीमती राजकुमारी लोधी ने आयुक्त, लोक शिक्षण संचालनालय के समक्ष अपना अभ्यावेदन प्रस्तुत किया। इसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी सागर अरविंद जैन द्वारा 11 अगस्त 2026 को श्रीमती राजकुमारी लोधी, पति धनपाल सिंह लोधी, निवासी गौरझामर को पुनः शाला में कार्य करने की अनुमति प्रदान की गई। इस आदेश के बाद शिक्षिका के सेवा में लौटने का रास्ता साफ हो गया है।

संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि एक दिव्यांग महिला कर्मचारी की कठिन परिस्थितियों में सहायता करना संगठन की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि किसी भी कर्मचारी के साथ अन्याय होने की स्थिति में संगठन उसके अधिकारों और न्याय के लिए सदैव तत्पर रहेगा। वहीं, श्रीमती राजकुमारी लोधी ने इस कठिन समय में सहयोग और मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ, मध्यप्रदेश शिक्षक संघ के पदाधिकारियों, वरिष्ठ अधिवक्ताओं तथा जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद जैन के प्रति आभार व्यक्त किया। हाईकोर्ट से मिली राहत और पुनः सेवा में कार्य करने की अनुमति मिलने के बाद संगठन के पदाधिकारियों एवं सहयोगियों में हर्ष का माहौल है।

ये भी पढ़े – आकाश सिंह के नेतृत्व में तिरंगे के रंग में रंगा बिलहरा, भव्य तिरंगा यात्रा में गूंजा भारत माता का जयघोष

 

  • divyang-shikshika-rajkumari-lodhi-high-court-relief-reinstatement-sagar
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना