ऑपरेशन विश्वास में छतरपुर पुलिस की बड़ी सफलता, जुलाई-अगस्त में 276 गुम मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए

छतरपुर: पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य पटले के मार्गदर्शन में संचालित “ऑपरेशन विश्वास” अभियान के तहत छतरपुर पुलिस लगातार गुम और खोए हुए मोबाइल फोन की तलाश कर उन्हें उनके वास्तविक स्वामियों तक पहुंचा रही है। इसी क्रम में जुलाई एवं अगस्त 2026 के दौरान पुलिस ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से 276 गुम मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार बरामद किए गए इन मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत करीब 41 लाख 40 हजार रुपये है। बरामद मोबाइल को मुख्यालय एवं अनुविभाग स्तर पर संबंधित आवेदकों को सुपुर्द किया जा रहा है। इसी क्रम में छतरपुर पुलिस कंट्रोल रूम स्थित पुलिस कॉन्फ्रेंस हॉल में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य पटले ने गुम मोबाइल फोन उनके वास्तविक धारकों को वापस सौंपे।

2026 में अब तक 1069 मोबाइल बरामद

छतरपुर पुलिस के अनुसार “ऑपरेशन विश्वास” के तहत वर्ष 2026 में अब तक 1069 गुम मोबाइल फोन विभिन्न राज्यों एवं जिलों से बरामद किए जा चुके हैं। इन मोबाइल फोन को उनके वास्तविक मालिकों तक पहुंचाया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई से जिले के सैकड़ों नागरिकों को आर्थिक राहत मिली है और पुलिस के प्रति आमजन का विश्वास भी मजबूत हुआ है।

कई कंपनियों के मोबाइल किए गए बरामद

पुलिस द्वारा बरामद किए गए मोबाइल फोन में Samsung, OnePlus, Lava, Motorola, Nothing, Realme, Vivo और Oppo सहित कई कंपनियों के स्मार्टफोन शामिल हैं। मोबाइल फोन छात्र-छात्राओं, किसानों, श्रमिकों, व्यवसायियों, कर्मचारियों और गृहणियों सहित विभिन्न वर्गों के लोगों को वापस सौंपे गए।

मोबाइल गुम होने पर पुलिस से करें संपर्क

छतरपुर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि मोबाइल फोन गुम होने की स्थिति में तत्काल नजदीकी थाने में सूचना दर्ज कराएं और साइबर सेल को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराएं। मोबाइल गुम होने पर नागरिक साइबर सेल या व्हाट्सएप नंबर 9479991005 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके लिए पहचान प्रमाण पत्र (आधार कार्ड), मोबाइल की खरीद रसीद, मोबाइल बॉक्स या कवर की फोटो, मोबाइल गुम होने की तारीख एवं स्थान, वैकल्पिक संपर्क नंबर तथा नजदीकी थाने में की गई शिकायत की कॉपी उपलब्ध कराना आवश्यक होगा। छतरपुर पुलिस का कहना है कि “ऑपरेशन विश्वास” के तहत गुम मोबाइल फोन की तलाश और उन्हें उनके वास्तविक मालिकों तक पहुंचाने की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

ये भी पढ़े – छतरपुर में सांप के काटने से भाई-बहन की मौत, रात में साथ सो रहे थे दोनों

 

  • chhatarpur-police-operation-vishwas-276-missing-mobile-recovered-1069-mobile-returned-2026
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना