रामनगर में कांग्रेस का जनआक्रोश, बिजली कटौती और खाद-बीज संकट के खिलाफ धरना, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

रामनगर/मैहर: तहसील कार्यालय के पास मंगलवार को रामनगर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं और किसान हित से जुड़े मुद्दों को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया। अमरपाटन विधायक डॉ. राजेंद्र कुमार सिंह की अगुआई में आयोजित प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बिजली कटौती, खाद-बीज की समस्या सहित कई स्थानीय मुद्दों को लेकर सरकार के खिलाफ जनआक्रोश जताया।

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि रामनगर ब्लॉक में लगातार बिजली कटौती के कारण आम उपभोक्ताओं के साथ-साथ किसान भी परेशान हैं। खेती के महत्वपूर्ण समय में किसानों को खाद और बीज की उपलब्धता को लेकर भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शनकारियों ने इन समस्याओं का तत्काल निराकरण किए जाने की मांग की।

धरना प्रदर्शन के दौरान रामनगर-देवराजनगर के बीच नवोदय विद्यालय खोले जाने और मार्कण्डेय घाट पर पुल निर्माण सहित क्षेत्र की अन्य मांगों को भी प्रमुखता से उठाया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि क्षेत्र के विकास और किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए सरकार को प्रभावी कदम उठाने चाहिए।

प्रदर्शन के बाद कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अपनी विभिन्न मांगों से संबंधित राज्यपाल के नाम ज्ञापन रामनगर एसडीएम एसपी मिश्रा को सौंपा। कांग्रेस नेताओं ने मांग की कि बिजली व्यवस्था में सुधार के साथ किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद और बीज उपलब्ध कराया जाए तथा क्षेत्र की लंबित विकास संबंधी मांगों पर भी शीघ्र कार्रवाई की जाए।

ये भी पढ़े –  मैहर में हर घर तिरंगा अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम, 400 से अधिक विद्यार्थियों ने निकाली रैली

 

  • ramnagar-congress-protest-power-cuts-fertilizer-seed-crisis-rajendra-kumar-singh
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना