कलेक्टर ने महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा की, पोषण ट्रैकर के फर्जी डाटा पर सख्ती के निर्देश

छतरपुर: कलेक्टर मृणाल मीना ने मंगलवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य, बच्चों की पोषण स्थिति, आंगनवाड़ी सेवाओं, पोषण ट्रैकर और लाडली लक्ष्मी योजना सहित विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को प्रभावी मॉनिटरिंग और समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने गर्भवती महिलाओं के डाटा का स्वास्थ्य विभाग के डाटा से मिलान कराने के लिए बीएमओ के साथ समन्वय स्थापित करने को कहा। उन्होंने एएनसी महिलाओं के वजन की नियमित निगरानी करते हुए जिन महिलाओं का वजन अपेक्षित रूप से नहीं बढ़ रहा है, उनकी सूची तैयार कर फॉलोअप और पोषण सुधार के प्रयास करने के निर्देश दिए। गौरिहार और बक्सवाहा क्षेत्र में कम वजन वाली गर्भवती महिलाओं के मामलों पर विशेष ध्यान देने को कहा गया।

पोषण ट्रैकर पर फर्जी डाटा की प्रविष्टि न हो

कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि पोषण ट्रैकर पर किसी भी प्रकार का फर्जी या अप्रमाणित डाटा दर्ज नहीं किया जाए। प्रत्येक प्रविष्टि का सत्यापन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने बच्चों के चिन्हांकन और उनकी पोषण स्थिति की ब्लॉकवार निगरानी करने के निर्देश दिए। साथ ही एमएमबीएसके में शत-प्रतिशत पंजीयन, सैम बच्चों की पोषण स्थिति में सुधार और सेम-मेम बच्चों के रिकवरी रेट पर विशेष ध्यान देने को कहा। बड़ामलहरा क्षेत्र में सैम बच्चों की रिकवरी की विशेष निगरानी करने तथा उसकी जानकारी पोषण ट्रैकर पर अनिवार्य रूप से दर्ज कराने के निर्देश दिए गए। सीडीपीओ को सैम बच्चों का शत-प्रतिशत सत्यापन कर वास्तविक स्थिति सुनिश्चित करने को कहा गया। इसके अलावा 3 से 6 वर्ष आयु के सभी बच्चों का पोषण ट्रैकर पर पंजीयन कराने के निर्देश दिए।

सीडीपीओ माह में दो बार लें बैठक

कलेक्टर ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सुपरवाइजर की सीडीपीओ द्वारा माह में दो बार बैठक लेने तथा मंगल दिवस का आयोजन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने आंगनवाड़ी सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने के लिए नियमित निरीक्षण और प्रभावी मॉनिटरिंग पर जोर दिया।

लाडली लक्ष्मी योजना के लंबित भुगतान का विशेष अभियान

कलेक्टर ने मातृ वंदना योजना में आधार मिसमैच के कारण लंबित प्रकरणों और लाडली लक्ष्मी योजना के रुके हुए भुगतानों के तत्काल निराकरण के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने सीएम हेल्पलाइन में लाडली लक्ष्मी योजना, आंगनवाड़ी संचालन समय, पोषण आहार और नियुक्ति से संबंधित शिकायतों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने को कहा।

सक्षम आंगनवाड़ी में पोषण वाटिका और वाटर हार्वेस्टिंग पर जोर

कलेक्टर ने सक्षम आंगनवाड़ी केंद्रों में पोषण वाटिका और वाटर हार्वेस्टिंग के कार्य पंचायत के माध्यम से प्राथमिकता से कराने के निर्देश दिए। विद्युत कनेक्शन से संबंधित प्रकरणों का एमपीईबी के माध्यम से शीघ्र निराकरण कराने को भी कहा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि महिला एवं बाल विकास विभाग की सभी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए और पात्र हितग्राहियों को समय पर योजनाओं का लाभ मिले। आगामी बैठक में आंगनवाड़ी केंद्रों के संचालन, सीडीपीओ के भ्रमण और प्री-स्कूल एजुकेशन की भी विस्तार से समीक्षा की जाएगी। बैठक में सहायक संचालक महिला एवं बाल विकास अशोक विश्वकर्मा, सीडीपीओ, सुपरवाइजर सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़े – छतरपुर में अवैध शराब तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 33 पेटी और 306 लीटर शराब जब्त; बोलेरो भी पकड़ी

  • chhatarpur-collector-mrinal-meena-women-child-development-review-nutrition-tracker-ladli-lakshmi
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    मोतीनगर चौराहे पर चलती 108 एंबुलेंस में लगी आग, डायल-112 की FRV टीम ने फायर एक्सटिंग्विशर से बुझाई

    सागर: शहर के मोतीनगर चौराहे पर मंगलवार शाम करीब 7:20…

    आगे पढ़ें
    रामनगर में कांग्रेस का जनआक्रोश, बिजली कटौती और खाद-बीज संकट के खिलाफ धरना, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

    रामनगर/मैहर: तहसील कार्यालय के पास मंगलवार को रामनगर ब्लॉक कांग्रेस…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    15 अगस्त पर मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री तक फहराएंगे तिरंगा, सरकार ने तय की जिलों की जिम्मेदारी

    15 अगस्त पर मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री तक फहराएंगे तिरंगा, सरकार ने तय की जिलों की जिम्मेदारी

    119वें बलिदान दिवस पर ब्रांणवाणी विशेष: जानिए कैसे महज 18 वर्ष की उम्र में खुदीराम बोस ने देश के लिए दे दिया सर्वोच्च बलिदान और बन गए युवाओं के प्रेरणास्रोत

    119वें बलिदान दिवस पर ब्रांणवाणी विशेष: जानिए कैसे महज 18 वर्ष की उम्र में खुदीराम बोस ने देश के लिए दे दिया सर्वोच्च बलिदान और बन गए युवाओं के प्रेरणास्रोत

    झारखंड में छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई के विरोध में NDA सांसदों का संसद परिसर में मार्च, विपक्ष पर सदन बाधित करने का आरोप

    झारखंड में छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई के विरोध में NDA सांसदों का संसद परिसर में मार्च, विपक्ष पर सदन बाधित करने का आरोप

    मध्य प्रदेश में चार नई एयर रूट शुरू, भोपाल-रीवा-जबलपुर की कनेक्टिविटी बढ़ी

    मध्य प्रदेश में चार नई एयर रूट शुरू, भोपाल-रीवा-जबलपुर की कनेक्टिविटी बढ़ी

    सीएम मोहन यादव ने राज्यपाल से की मुलाकात, UCC विधेयक समेत कई मुद्दों पर चर्चा

    सीएम मोहन यादव ने राज्यपाल से की मुलाकात, UCC विधेयक समेत कई मुद्दों पर चर्चा