वरिष्ठ पत्रकार शरद जोशी के निधन पर गुना में शोकसभा, विकास दीक्षित बोले- अपूरणीय क्षति

गुना/ मोहित सोनी: मध्य प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार एवं रतलाम प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष शरद जोशी के 78 वर्ष की उम्र में निधन से पत्रकारिता जगत में शोक की लहर है। उनके निधन पर गुना कलेक्ट्रेट के सभा कक्ष में पत्रकारों ने शोकसभा आयोजित कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान पत्रकारों ने दो मिनट का मौन रखकर स्वर्गीय जोशी के पत्रकारिता क्षेत्र में योगदान को याद किया।

कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में दी श्रद्धांजलि

शोकसभा में मौजूद पत्रकारों ने शरद जोशी की कार्यशैली, निष्पक्ष पत्रकारिता और सामाजिक सरोकारों से जुड़े उनके योगदान को याद किया। इस दौरान गुना के वरिष्ठ पत्रकार विकास दीक्षित ने कहा कि शरद जोशी का हमारे बीच न रहना सभी के लिए गहरा सदमा है। उनके निधन से पत्रकारिता के क्षेत्र में जो रिक्तता पैदा हुई है, उसकी भरपाई संभव नहीं है।

इंदौर के निजी अस्पताल में हुआ निधन

बताया गया कि 78 वर्षीय शरद जोशी का इंदौर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर सामने आते ही रतलाम सहित मध्य प्रदेश के पत्रकारिता और राजनीतिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

पत्रकारिता के साथ सामाजिक क्षेत्र में भी सक्रिय रहे

शरद जोशी रतलाम के निवासी थे और रतलाम प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष रह चुके थे। पत्रकारिता के अलावा उन्होंने सामाजिक और सहकारी क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। वे नागरिक बैंक और जिला सहकारी संघ के पूर्व अध्यक्ष रहे। इसके साथ ही रेडक्रॉस सोसाइटी के संचालक के रूप में भी उन्होंने अपनी सेवाएं दीं।

राजनीतिक क्षेत्र में भी उनकी सक्रिय भूमिका रही। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रवक्ता के रूप में जिम्मेदारी संभाली थी।

पत्रकारों ने परिवार के प्रति जताई संवेदना

श्रद्धांजलि सभा के अंत में गुना के पत्रकारों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। साथ ही शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से कामना की।

यह भी पढ़े: 18 वर्षीय युवती लापता, महीनों बाद भी नहीं मिला सुराग, परिजनों ने पुलिस पर लगाए लापरवाही के आरोप

  • senior-journalist-sharad-joshi-death-condolence-meeting-guna-vikas-dixit
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना