छतरपुर में स्वतंत्रता दिवस की फाइनल परेड रिहर्सल संपन्न, कलेक्टर-एसपी ने लिया तैयारियों का जायजा

छतरपुर।अमित अवस्थी| स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों के तहत 13 अगस्त 2026 को पुलिस परेड ग्राउंड, पुलिस लाइन परिसर छतरपुर में फाइनल परेड रिहर्सल आयोजित की गई। जिला दंडाधिकारी एवं कलेक्टर मृणाल मीना और पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने रिहर्सल का निरीक्षण किया और समारोह की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

रिहर्सल की शुरुआत राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के गायन से हुई। इसके बाद ध्वजारोहण और राष्ट्रीय सलामी दी गई। अधिकारियों ने विभिन्न प्लाटून का निरीक्षण किया। हर्ष फायरिंग का अभ्यास भी कराया गया और इसके बाद राष्ट्रगान हुआ।

परेड में पुलिस सहित विभिन्न प्लाटून ने किया अभ्यास

फाइनल रिहर्सल रक्षित निरीक्षक पूर्णिमा मिश्रा के कमांडिंग नेतृत्व में संपन्न हुई। इसमें जिला पुलिस बल छतरपुर, विशेष सशस्त्र बल कंपनी, पुलिस बैंड प्लाटून, नगर सैनिक बल, एनसीसी, स्काउट सहित विभिन्न प्लाटून ने मार्च का अभ्यास किया।

पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने परेड कमांडर, प्लाटून कमांडरों और पुलिस बल को साफ-सुथरी गणवेश, अनुशासित मार्च, कमांड और हर्ष फायरिंग को लेकर आवश्यक निर्देश दिए।

‘वंदे मातरम्’ और मल्टी स्क्रीनिंग रहेगा आकर्षण

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पुलिस बैंड की प्रस्तुति और राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ का गायन विशेष आकर्षण रहेगा। कार्यक्रम को आमजन तक पहुंचाने के लिए पुलिस परेड ग्राउंड में मल्टी स्क्रीनिंग के जरिए लाइव प्रसारण की व्यवस्था भी की गई है।

इसके अलावा विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के छात्र-छात्राओं ने वाद्य यंत्र, संगीत, नृत्य और नाटक पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रिहर्सल की।

कलेक्टर-एसपी ने व्यवस्थाओं के दिए निर्देश

कलेक्टर मृणाल मीना और एसपी रजत सकलेचा ने पुलिस परेड ग्राउंड और पूरे परिसर का भौतिक निरीक्षण किया। अधिकारियों ने समारोह के दौरान सुरक्षा, यातायात और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। यातायात व्यवस्था सुचारू रखने और आमजन को परेशानी से बचाने पर भी विशेष जोर दिया गया।

इस दौरान जिला पंचायत सीईओ नमः शिवाय अरजरिया, अपर कलेक्टर विनय द्विवेदी, नगर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सोनी, उप पुलिस अधीक्षक (अजाक) अरविंद सिंह दांगी सहित प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

15 अगस्त 2026 को पुलिस परेड ग्राउंड में राष्ट्रीय सलामी, परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

यह भी पढ़े: मध्य प्रदेश में एनालॉग पनीर पर रोक, सीएम मोहन यादव का बड़ा फैसला

 

  • chhatarpur-independence-day-2026-final-parade-rehearsal-collector-sp-inspection
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    कबीर पंथ स्थापना दिवस पर वृद्धाश्रम में भंडारा, भक्तों ने बुजुर्गों को कराया भोजन

     गुना में कबीर पंथ स्थापना दिवस के अवसर पर…

    शिवपुरी में गांजे के खिलाफ पुलिस का एक्शन, बाड़े से 9 हरे पौधे जब्त, आरोपी गिरफ्तार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी जिले के कोलारस थाना पुलिस…

    You Missed

    MP Bus Fare: सुगम परिवहन सेवा के बाद भी महंगा सफर, 1 KM के ₹2 किराये पर उठे सवाल

    MP Bus Fare: सुगम परिवहन सेवा के बाद भी महंगा सफर, 1 KM के ₹2 किराये पर उठे सवाल

    कांग्रेस पर भाजपा का बड़ा हमला, बिहारीलाल आर्य बोले- संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप हताशा का प्रतीक

    कांग्रेस पर भाजपा का बड़ा हमला, बिहारीलाल आर्य बोले- संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप हताशा का प्रतीक

    उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    समूह सचिव हटाने पर उठे सवाल, आजीविका मिशन के अधिकारियों पर मिलीभगत के आरोप

    समूह सचिव हटाने पर उठे सवाल, आजीविका मिशन के अधिकारियों पर मिलीभगत के आरोप