सागर में कैंट पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2.272 किलो गांजा के साथ दमोह के दो आरोपी गिरफ्तार

सागर: अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कैंट पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 किलो 272 ग्राम गांजा और तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की है। पुलिस के अनुसार, 13 अगस्त 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति दमोह-मकरोनिया की ओर से गांजा लेकर सागर में बिक्री करने आ रहे हैं।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने न्यू ओवर ब्रिज के नीचे घेराबंदी कर दो संदिग्धों को पकड़ा। तलाशी के दौरान उनके पास से 2 किलो 272 ग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत 25,400 रुपये बताई गई है। पुलिस ने गांजा परिवहन में इस्तेमाल की जा रही मोटरसाइकिल क्रमांक MP 34 ZH 4353 भी जब्त की है।

दो आरोपी गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान खिलान सेन (36) निवासी ग्राम घुरेटा, थाना बटियागढ़, जिला दमोह और महेन्द्र सेन (34) निवासी ग्राम घुरेटा, थाना बटियागढ़, जिला दमोह के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ NDPS Act के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायालय के आदेश पर दोनों को केंद्रीय जेल सागर भेज दिया गया।

पुलिस टीम की रही महत्वपूर्ण भूमिका

 

कार्रवाई में थाना प्रभारी कैंट रोहित डोंगरे, उप निरीक्षक संजय बामनिया, प्रधान आरक्षक सौरभ रैकवार, आरक्षक हेमेन्द्र सिंह, प्रधान आरक्षक नीरज बांगर, आरक्षक प्रदीप शर्मा, आशीष यादव, भानु प्रताप चौधरी, देवेन्द्र रावत और नरेश की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

ये भी पढ़े – सागर में फर्जी फर्म और म्यूल बैंक खातों का खुलासा, 5.50 करोड़ के ट्रांजेक्शन का पता

 

  • sagar-cantt-police-ganja-smuggling-two-accused-arrested-2-kg-272-grams-ganja-seized
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    स्वतंत्रता दिवस पर सागर में मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने छात्राओं संग किया मध्याह्न भोजन, कदम का पौधा रोपकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    सागर: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सागर के शासकीय एकीकृत…

    आगे पढ़ें
    बुरहानपुर में 15 अगस्त पर तिरंगा हाथ में, पैरों के नीचे कीचड़! गोराडिया की सड़क ने खोली सफाई व्यवस्था की पोल

    बुरहानपुर: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जहां गांव-गांव देशभक्ति का…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भोपाल में 32 किमी लंबी तिरंगा यात्रा, सीएम मोहन यादव हुए शामिल

    भोपाल में 32 किमी लंबी तिरंगा यात्रा, सीएम मोहन यादव हुए शामिल

    विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शौर्य स्मारक पहुंचे सीएम मोहन यादव

    विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शौर्य स्मारक पहुंचे सीएम मोहन यादव

    मध्य प्रदेश में रोज 130 महिलाएं-बच्चियां लापता, हाई कोर्ट सख्त

    मध्य प्रदेश में रोज 130 महिलाएं-बच्चियां लापता, हाई कोर्ट सख्त

    देवी अहिल्याबाई होल्कर की पुण्यतिथि पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, पाल-गड़रिया समाज को मिलेगा बोर्ड

    देवी अहिल्याबाई होल्कर की पुण्यतिथि पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, पाल-गड़रिया समाज को मिलेगा बोर्ड

    Yuva Sansad 2026: यूथ पार्लियामेंट में CM मोहन यादव का विजन, युवा बनें रोजगारदाता

    Yuva Sansad 2026: यूथ पार्लियामेंट में CM मोहन यादव का विजन, युवा बनें रोजगारदाता