बुरहानपुर में RTO की अचानक कार्रवाई, सड़क पर उतरी टीम तो वाहन चालकों में मचा हड़कंप

बुरहानपुर: जिले में अनफिट बसों, ऑटो, दोपहिया और चारपहिया वाहनों को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों के बाद परिवहन विभाग ने सख्ती शुरू कर दी है। RTO की संयुक्त टीम ने अचानक इंदौर-इच्छापुर हाईवे सहित नेपानगर, खकनार और शाहपुर मार्ग पर वाहनों की चेकिंग की।

अचानक शुरू हुई कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप की स्थिति देखने को मिली। RTO टीम ने सड़क पर गुजर रहे वाहनों को रोककर उनके दस्तावेज, फिटनेस और अन्य जरूरी मानकों की जांच की। अधिकारियों ने वाहन चालकों को नियमों का पालन करने की हिदायत भी दी।

शिकायतों के बाद ही क्यों जागता है विभाग?

इस कार्रवाई के बाद अब सवाल यह उठ रहा है कि अगर जिले में अनफिट वाहनों को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं, तो परिवहन विभाग द्वारा नियमित जांच क्यों नहीं की गई? क्या विभाग किसी बड़े हादसे के बाद ही सक्रिय होता है? वाहन चालकों और यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए जरूरी है कि अनफिट और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई केवल अभियान तक सीमित न रहे, बल्कि नियमित रूप से जांच जारी रखी जाए। अब देखना होगा कि इस चेकिंग अभियान के बाद परिवहन विभाग कितनी सख्ती बरतता है और जांच के दौरान अनफिट या नियमों का उल्लंघन करने वाले कितने वाहनों पर कार्रवाई की जाती है

ये भी पढ़े – बुरहानपुर में हथियार तस्करी का खुलासा, जंगल से 13 देशी पिस्टल और 45 जिंदा कारतूस जब्त

 

  • burhanpur-rto-surprise-vehicle-checking-unfit-vehicles-action
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    MP Cabinet: छात्रों को यूनिफॉर्म के बदले ₹600, अग्निवीरों को सरकारी भर्ती में 20% आरक्षण

    भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में 29…

    रतलाम में सड़क सुरक्षा को लेकर 10 दिवसीय अभियान, 900 छात्रों ने सीखे यातायात नियम

    नाहरू खान|रतलाम। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और लोगों…

    You Missed

    MP Bus Fare: सुगम परिवहन सेवा के बाद भी महंगा सफर, 1 KM के ₹2 किराये पर उठे सवाल

    MP Bus Fare: सुगम परिवहन सेवा के बाद भी महंगा सफर, 1 KM के ₹2 किराये पर उठे सवाल

    कांग्रेस पर भाजपा का बड़ा हमला, बिहारीलाल आर्य बोले- संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप हताशा का प्रतीक

    कांग्रेस पर भाजपा का बड़ा हमला, बिहारीलाल आर्य बोले- संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप हताशा का प्रतीक

    उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    समूह सचिव हटाने पर उठे सवाल, आजीविका मिशन के अधिकारियों पर मिलीभगत के आरोप

    समूह सचिव हटाने पर उठे सवाल, आजीविका मिशन के अधिकारियों पर मिलीभगत के आरोप