
मैहर: कलेक्टर श्रीमती बिदिशा मुखर्जी ने जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों और वीर सपूतों को नमन करते हुए जिलेवासियों से राष्ट्रहित में योगदान देने का आह्वान किया।कलेक्टर श्रीमती मुखर्जी ने अपने संदेश में कहा, “स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
आज हम उन महान स्वतंत्रता सेनानियों और वीर सपूतों को नमन करते हैं, जिनके त्याग और बलिदान से हमें स्वतंत्रता प्राप्त हुई। आइए, इस पावन अवसर पर हम सभी देश की एकता, अखंडता और विकास में अपना योगदान देने का संकल्प लें।” उन्होंने कहा कि मैहर जिला विकास की नई ऊंचाइयों की ओर निरंतर आगे बढ़े, यही प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने जिलेवासियों से एकजुट होकर देश और जिले के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।
- maihar-collector-bidisha-mukherjee-independence-day-greetings-2026








