
मैहर: कलेक्टर श्रीमती बिदिशा मुखर्जी एवं पुलिस अधीक्षक श्री अवधेश प्रताप सिंह ने शुक्रवार को पुलिस थाना बदेरा का संयुक्त रूप से औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने थाना परिसर की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर एवं एसपी ने थाना परिसर, मालखाना, हवालात और विभिन्न अभिलेखों की स्थिति का अवलोकन किया। अधिकारियों ने थाने में लंबित प्रकरणों की जानकारी लेते हुए उनके त्वरित एवं नियमानुसार निराकरण के निर्देश दिए।
अधिकारियों ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण करने तथा आमजन की शिकायतों का संवेदनशीलता के साथ निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। संयुक्त निरीक्षण के दौरान थाना स्तर की व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों ने पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी एवं जनोन्मुखी बनाने पर जोर दिया।
ये भी पढ़े – कलेक्टर बिदिशा मुखर्जी ने जिलेवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं
- maihar-collector-bidisha-mukherjee-sp-awadhesh-pratap-singh-badera-police-station-inspection








