दमोह में प्रधान आरक्षक ने किया अनोखा जल योग, हाथ में तिरंगा और गदा लेकर दिया देशभक्ति का संदेश

दमोह: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दमोह जिले के हटा थाना परिसर में देशभक्ति का अनोखा नजारा देखने को मिला। यहां पदस्थ प्रधान आरक्षक भगवान दास दाहिया ने ऐतिहासिक बावड़ी में जल योग करते हुए अलग अंदाज में स्वतंत्रता दिवस मनाया। प्रधान आरक्षक भगवान दास दाहिया बावड़ी के पानी में उतरे और हाथों में तिरंगा और गदा थामकर योग की विभिन्न मुद्राएं कीं। जल योग के दौरान उन्होंने तिरंगे के माध्यम से राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति का संदेश दिया। उनका यह अनोखा अंदाज वहां मौजूद लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र रहा।

तिरंगे के साथ जल योग कर दिया राष्ट्रभक्ति का संदेश

भगवान दास दाहिया ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश के वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग एवं बलिदान को याद करने का अवसर है। उन्होंने बताया कि तिरंगे के साथ जल योग के माध्यम से देश के प्रति सम्मान और राष्ट्रभक्ति की भावना का संदेश देने का प्रयास किया गया।

सोशल मीडिया पर वीडियो और तस्वीरें वायरल

बावड़ी के पानी में तिरंगा और गदा लेकर जल योग करते प्रधान आरक्षक भगवान दास दाहिया की तस्वीरें और वीडियो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं। स्वतंत्रता दिवस पर पुलिसकर्मी का यह अनोखा अंदाज लोगों के बीच खासा आकर्षण का केंद्र रहा।

ये भी पढ़े –  दमोह में मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने किया ध्वजारोहण, परेड की सलामी के बीच रजपुरा छात्रावास में तिरंगे के अपमान का वीडियो वायरल

 

  • damoh-hatta-police-constable-bhagwan-das-dahiya-water-yoga-tricolor-independence-day
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    सागर में तिरंगा यात्रा ने जगाया राष्ट्रभक्ति का जोश, युवाओं की वाहन रैली में उमड़ा जनसैलाब

    सागर: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सागर शहर में युवाओं…

    आगे पढ़ें
    मैहर में कलेक्टर बिदिशा मुखर्जी ने छात्रों के साथ किया विशेष भोज, स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री पोषण योजना के तहत हुआ आयोजन

    मैहर: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री पोषण योजना के…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भोपाल में 32 किमी लंबी तिरंगा यात्रा, सीएम मोहन यादव हुए शामिल

    भोपाल में 32 किमी लंबी तिरंगा यात्रा, सीएम मोहन यादव हुए शामिल

    विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शौर्य स्मारक पहुंचे सीएम मोहन यादव

    विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शौर्य स्मारक पहुंचे सीएम मोहन यादव

    मध्य प्रदेश में रोज 130 महिलाएं-बच्चियां लापता, हाई कोर्ट सख्त

    मध्य प्रदेश में रोज 130 महिलाएं-बच्चियां लापता, हाई कोर्ट सख्त

    देवी अहिल्याबाई होल्कर की पुण्यतिथि पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, पाल-गड़रिया समाज को मिलेगा बोर्ड

    देवी अहिल्याबाई होल्कर की पुण्यतिथि पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, पाल-गड़रिया समाज को मिलेगा बोर्ड

    Yuva Sansad 2026: यूथ पार्लियामेंट में CM मोहन यादव का विजन, युवा बनें रोजगारदाता

    Yuva Sansad 2026: यूथ पार्लियामेंट में CM मोहन यादव का विजन, युवा बनें रोजगारदाता