गोहद में स्वतंत्रता दिवस का भव्य आयोजन, आईवीओ संगठन के सदस्यों ने शहीदों को पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

गोहद/रामपाल सिंह कुशवाह: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आईवीओ संगठन द्वारा गोहद गोलंबर स्थित अटल चौक के पास शहीद स्मारक पर 15 अगस्त का राष्ट्रीय पर्व हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत शहीद स्मारक पर ध्वजारोहण के साथ हुई। इसके बाद उपस्थित लोगों ने वीर शहीदों को माला और पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम में गोहद नगर पालिका के सीएमओ सोनू सिंह परिहार भी शामिल हुए। उन्होंने संगठन के सदस्यों के साथ ध्वजारोहण किया और स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर शहीदों को नमन किया। इस दौरान पूर्व फौजी महेश करारिया, रमेश तोमर, धर्मेंद्र तोमर, पान सिंह, दीनदयाल, अशोक कुमार सहित संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। यूथ विंग से अरुण शर्मा, जीतू प्रजापति, आबेद अली, जगदीश नामधारी और बंटी बाथम सहित अन्य सदस्य भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

फौजी संगठन के सदस्यों ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश के वीर शहीदों के त्याग और बलिदान को याद करने का अवसर है। उन्होंने राष्ट्र की एकता और अखंडता को बनाए रखने तथा देशहित में सदैव समर्पित रहने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान शहीद स्मारक परिसर में देशभक्ति का माहौल रहा। उपस्थित लोगों ने “भारत माता की जय” और “जय हिंद” के नारे लगाए, जिससे पूरा परिसर देशभक्ति के नारों से गूंज उठा।

ये भी पढ़े –  भिण्ड में ओबीसी महासभा कार्यालय पर ध्वजारोहण, जिला अध्यक्ष मनोज कुशवाह ने दिलाया सामाजिक एकता का संकल्प

 

  • ivo-organization-independence-day-celebration-shaheed-smarak-gohad
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    पिछोर पुलिस की कार्रवाई, 27 पेटी अवैध शराब से भरी बलेनो जब्त

    कुलदीप शर्मा | शिवपुरी/पिछोर, 1 अक्टूबर 2026। अवैध शराब…

    करेरा में आरक्षक की सतर्कता से टंकी-मोटर चोरी नाकाम, टैक्सी छोड़ भागे चोर

    कृष्णपाल पाल| शिवपुरी/करेरा, 1 अक्टूबर 2026। करेरा की शंभू…

    You Missed

    मोहन यादव से जुड़े जमीन सौदों पर रिपोर्ट, MP मीडिया की कवरेज पर उठे सवाल

    मोहन यादव से जुड़े जमीन सौदों पर रिपोर्ट, MP मीडिया की कवरेज पर उठे सवाल

    UNESCO की टेंटेटिव लिस्ट में MP की 4 धरोहरें, भारत की सूची में 78 स्थल

    UNESCO की टेंटेटिव लिस्ट में MP की 4 धरोहरें, भारत की सूची में 78 स्थल

    MP Bus Fare: सुगम परिवहन सेवा के बाद भी महंगा सफर, 1 KM के ₹2 किराये पर उठे सवाल

    MP Bus Fare: सुगम परिवहन सेवा के बाद भी महंगा सफर, 1 KM के ₹2 किराये पर उठे सवाल

    कांग्रेस पर भाजपा का बड़ा हमला, बिहारीलाल आर्य बोले- संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप हताशा का प्रतीक

    कांग्रेस पर भाजपा का बड़ा हमला, बिहारीलाल आर्य बोले- संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप हताशा का प्रतीक

    उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले