दो माह से मानदेय-प्रोत्साहन राशि नहीं मिलने का आरोप, आशा कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन

टीकमगढ़/धमेंद्र सिंह लोधी की रिपोर्ट: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जतारा में पदस्थ आशा कार्यकर्ताओं ने बीसीएम (ब्लॉक कम्युनिटी मोबिलाइजर) हरिशंकर प्रजापति की पुनः बहाली और जतारा में पदस्थापना की मांग को लेकर कलेक्टर के माध्यम से मिशन संचालक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन भोपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।

आशा कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन में बताया कि हरिशंकर प्रजापति पूर्व में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जतारा में बीसीएम के पद पर कार्यरत थे। करीब तीन से चार माह पूर्व शिकायत और जांच के बाद उन्हें पद से पृथक कर दिया गया था। आशा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि उनके हटने के बाद पिछले करीब दो माह से मानदेय और प्रोत्साहन राशि के भुगतान में परेशानी आ रही है।

कार्यकर्ताओं के अनुसार, प्रजापति के कार्यकाल में उन्हें मानदेय और प्रोत्साहन राशि का भुगतान समय पर मिल जाता था तथा भुगतान से संबंधित अन्य कार्यों में भी परेशानी नहीं होती थी। उन्होंने दावा किया कि प्रजापति ने अपने कार्यकाल के दौरान जिम्मेदारियों का निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन किया।

ज्ञापन में आशा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि गलत जानकारी के आधार पर हरिशंकर प्रजापति के खिलाफ जांच कराई गई, जबकि उनके अनुसार लगाए गए आरोप निराधार हैं। उन्होंने मिशन संचालक और जिला प्रशासन से मामले पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए हरिशंकर प्रजापति को पुनः बहाल कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जतारा में पदस्थ करने की मांग की।

आशा कार्यकर्ताओं ने कहा कि बीसीएम की अनुपस्थिति के कारण मानदेय और प्रोत्साहन राशि के भुगतान में आ रही समस्याओं का जल्द समाधान किया जाए, ताकि उन्हें आर्थिक परेशानी से राहत मिल सके। उन्होंने प्रशासन से भुगतान प्रक्रिया को सुचारु कराने और मामले में शीघ्र कार्रवाई की मांग की।

ये भी पढ़े –  टीकमगढ़ में कमिश्नर के आदेश की अनदेखी का आरोप, सांची पेड़े की जगह बच्चों को बांटी गई बूंदी

 

 

  • tikamgarh-asha-workers-demand-reinstatement-bcm-honorarium-payment-issue
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गोहद में स्वतंत्रता दिवस का भव्य आयोजन, आईवीओ संगठन के सदस्यों ने शहीदों को पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

    गोहद/रामपाल सिंह कुशवाह: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आईवीओ संगठन…

    आगे पढ़ें
    जबलपुर में बार एंड रेस्टोरेंट में महिला कर्मचारी की चाकू मारकर हत्या, आरोपी कर्मचारी गिरफ्तार

    जबलपुर/शेख सिकंदर की रिपोर्ट:  कृषि उपज मंडी के सामने…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘कांग्रेस को शर्म आनी चाहिए’, वंदे मातरम विवाद पर सोनिया गांधी को अमित शाह की फटकार

    ‘कांग्रेस को शर्म आनी चाहिए’, वंदे मातरम विवाद पर सोनिया गांधी को अमित शाह की फटकार

    लाल किले के प्राचीर से पीएम नरेंद्र मोदी का बड़ा ऐलान, रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बताया राष्ट्रीय प्राथमिकता

    लाल किले के प्राचीर से पीएम नरेंद्र मोदी का बड़ा ऐलान, रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बताया राष्ट्रीय प्राथमिकता

    वंदे मातरम के अपमान का आरोप लगाकर सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना, राहुल-सोनिया से माफी की मांग

    वंदे मातरम के अपमान का आरोप लगाकर सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना, राहुल-सोनिया से माफी की मांग

    स्वतंत्रता दिवस पर जीतू पटवारी ने दी शुभकामनाएं, बोले- मध्यप्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस तेज करेगी लड़ाई

    स्वतंत्रता दिवस पर जीतू पटवारी ने दी शुभकामनाएं, बोले- मध्यप्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस तेज करेगी लड़ाई

    स्वतंत्रता दिवस पर सीएम मोहन यादव ने फहराया तिरंगा: मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता कानून लागू करने की घोषणा, यूसीसी से लेकर केन-बेतवा लिंक परियोजना पर कही यह बात

    स्वतंत्रता दिवस पर सीएम मोहन यादव ने फहराया तिरंगा: मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता कानून लागू करने की घोषणा, यूसीसी से लेकर केन-बेतवा लिंक परियोजना पर कही यह बात