आजादी की उमंग और उल्लास के साथ बच्चों ने दीं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, गायन-नृत्य और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में दिखी प्रतिभा

सागर: मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय, जबलपुर एवं मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार तथा प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सागर महेश कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के ए.डी.आर. भवन में न्यायिक अधिकारी एवं कर्मचारियों के विभिन्न आयु वर्ग के बच्चों के लिए सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रधान जिला न्यायाधीश महेश कुमार शर्मा द्वारा जिला न्यायालय परिसर में ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के साथ की गई। कार्यक्रम की थीम “आजादी की उमंग, उल्लास के संग” रखी गई। बच्चों ने गायन, नृत्य और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिताओं में उत्साह, आत्मविश्वास और रचनात्मकता के साथ हिस्सा लिया। देशभक्ति गीतों, नृत्य प्रस्तुतियों और अलग-अलग रूपों में फैंसी ड्रेस के माध्यम से बच्चों ने स्वतंत्रता दिवस की भावना को जीवंत किया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों की प्रस्तुतियों ने मौजूद लोगों का ध्यान आकर्षित किया और परिसर में उत्साहपूर्ण माहौल बना रहा।

बच्चों की प्रतिभा और उत्साह को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रधान जिला न्यायाधीश महेश कुमार शर्मा ने कहा कि राष्ट्र का भविष्य केवल भवनों, सड़कों या तकनीक में नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ी में निहित है। बच्चे ही आने वाले भारत की तस्वीर हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों की तुलना दूसरे बच्चों से नहीं करनी चाहिए, क्योंकि प्रत्येक बच्चे में अपनी अलग और विशिष्ट प्रतिभा होती है। कोई पढ़ाई में बेहतर होता है तो कोई खेल, कला, संगीत या नई चीजें सीखने में अपनी प्रतिभा दिखाता है।

कार्यक्रम में जिला न्यायालय सागर के समस्त न्यायाधीशगण, जिला विधिक सहायता अधिकारी श्रीमती दिव्या भलावी, कर्मचारीगण एवं अधिवक्तागण उपस्थित रहे। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अंकित श्रीवास्तव ने आभार व्यक्त करते हुए बच्चों से कहा कि वे बड़े सपने देखें, मेहनत और लगन से उन्हें पूरा करें, असफलताओं से सीखें तथा अपने माता-पिता और देश को गौरवान्वित करें।

ये भी पढ़े –  सागर पुलिस ने म्यूल बैंक खातों का नेटवर्क चलाने वाली गैंग का किया पर्दाफाश, 5.50 करोड़ से अधिक के लेन-देन का खुलासा

 

  • sagar-azadi-ki-umang-cultural-competition-judicial-officers-children
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    पुलिस लाइन रतलाम में ‘कणिक बाल उद्यान’ का शुभारंभ, पुलिस परिवार के बच्चों को मिलेगा सुरक्षित और मनोरंजक माहौल

    रतलाम: पुलिस परिवारों के कल्याण और पुलिसकर्मियों के परिजनों…

    आगे पढ़ें
    सागर में ढाबे पर बिक रही थी अवैध कच्ची शराब, पुलिस ने 15 लीटर अमानक शराब के साथ 20 वर्षीय युवक को पकड़ा

    सागर: जिले में अवैध हथियार, अवैध शराब के विक्रय…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    CAG रिपोर्ट के बाद रेल मंत्री का बड़ा एक्शन, 20 हजार जगहों पर लगेगा ‘टैंक टू टैप’ सिस्टम

    CAG रिपोर्ट के बाद रेल मंत्री का बड़ा एक्शन, 20 हजार जगहों पर लगेगा ‘टैंक टू टैप’ सिस्टम

    ‘कांग्रेस को शर्म आनी चाहिए’, वंदे मातरम विवाद पर सोनिया गांधी को अमित शाह की फटकार

    ‘कांग्रेस को शर्म आनी चाहिए’, वंदे मातरम विवाद पर सोनिया गांधी को अमित शाह की फटकार

    लाल किले के प्राचीर से पीएम नरेंद्र मोदी का बड़ा ऐलान, रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बताया राष्ट्रीय प्राथमिकता

    लाल किले के प्राचीर से पीएम नरेंद्र मोदी का बड़ा ऐलान, रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बताया राष्ट्रीय प्राथमिकता

    वंदे मातरम के अपमान का आरोप लगाकर सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना, राहुल-सोनिया से माफी की मांग

    वंदे मातरम के अपमान का आरोप लगाकर सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना, राहुल-सोनिया से माफी की मांग

    स्वतंत्रता दिवस पर जीतू पटवारी ने दी शुभकामनाएं, बोले- मध्यप्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस तेज करेगी लड़ाई

    स्वतंत्रता दिवस पर जीतू पटवारी ने दी शुभकामनाएं, बोले- मध्यप्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस तेज करेगी लड़ाई