
मुरैना: थाना सिविल लाइन क्षेत्र के पीपरीपुर तिराहा पर शुक्रवार को मोटरसाइकिल और ई-रिक्शा के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना मिलते ही डायल-112 की एफआरवी टीम मौके पर पहुंची और घायल महिला को तत्काल जिला अस्पताल मुरैना पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है।
कंट्रोल रूम से मिली हादसे की सूचना
पुलिस के अनुसार, 21 अगस्त 2026 को राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112, भोपाल से सूचना मिली थी कि पीपरीपुर तिराहा पर सड़क दुर्घटना हुई है और एक महिला घायल है। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक मुरैना श्री धर्मराज मीना के निर्देशन में क्षेत्र में तैनात एफआरवी वाहन तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुआ।
घायल महिला को तत्काल अस्पताल पहुंचाया
मौके पर पहुंचे डायल-112 के आरक्षक रघुनाथ सिंह और पायलट मनोज कुमार पचौरी ने दुर्घटना की गंभीरता को देखते हुए घायल महिला को तुरंत एफआरवी वाहन में बैठाया और बिना देरी किए जिला अस्पताल मुरैना पहुंचाया। अस्पताल में महिला का उपचार जारी है और चिकित्सकों द्वारा उसकी स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है। समय पर पुलिस सहायता मिलने से घायल को जल्द उपचार उपलब्ध हो सका। पुलिस की त्वरित कार्रवाई की स्थानीय लोगों ने सराहना की।
ये भी पढ़े – 48 घंटे में हत्या के प्रयास का खुलासा, फायरिंग करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार; अवैध कट्टा और खोखा बरामद
- morena-pipripur-tiraha-bike-e-rickshaw-accident-woman-injured-dial-112-rescue








