मुरैना के जैन मंदिर में चांदी के छत्र की चोरी का खुलासा, आगरा से शातिर आरोपी गिरफ्तार; 2.50 लाख का माल बरामद

मुरैना/महेंद्र सिंह लहरिया की रिपोर्ट:  कोतवाली थाना पुलिस ने श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन पंचायती बड़ा मंदिर में हुई चोरी का खुलासा करते हुए उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 2.50 लाख रुपये कीमत का 1.5 किलोग्राम वजनी चांदी का छत्र और वारदात में इस्तेमाल किया गया लोहे का कटर बरामद किया है।

भगवान मुनिसुव्रतनाथ की प्रतिमा से गायब हुआ था चांदी का छत्र

पुलिस के अनुसार, 4 अगस्त 2026 को मंदिर कमेटी के अध्यक्ष अनिल कुमार जैन ने थाना कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि मंदिर के प्रथम तल पर स्थापित भगवान मुनिसुव्रतनाथ की प्रतिमा के ऊपर लगा तीन खंड का चांदी का छत्र गायब है। शिकायत पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 385/26 के तहत बीएनएस की धारा 305(ए) में मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

100 से ज्यादा CCTV फुटेज खंगाले

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक मुरैना श्री धर्मराज मीना के निर्देशन और नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती दीपाली चंदौरिया के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने मंदिर और आसपास के क्षेत्र में लगे 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस संदिग्ध तक पहुंची। 20 अगस्त 2026 को मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस टीम ने अछनेरा, जिला आगरा में दबिश देकर आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने मंदिर में चोरी करना स्वीकार किया। उसकी निशानदेही पर चोरी किया गया चांदी का छत्र बरामद कर लिया गया।

आरोपी के खिलाफ पहले से दर्ज हैं कई मामले

गिरफ्तार आरोपी की पहचान शैलेश वर्मा पुत्र सुनील वर्मा, निवासी अछनेरा, जिला आगरा (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी आदतन अपराधी है और उसके खिलाफ आगरा, रकाबगंज और मदनमोहन गेट थानों में चोरी, गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट से जुड़े 7 से अधिक मामले पहले से दर्ज हैं।

इनकी रही सराहनीय भूमिका

 

कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह भदौरिया, उप निरीक्षक अरुण सिंह कुशवाह, दुर्गेश भदौरिया, अभिषेक जादौन, सहायक उप निरीक्षक किशन सिंह, आरक्षक रामकिशन, सूरज राठौर, अशोक गुर्जर, अर्जुन जाट, श्यामबिहारी और कुलदीप जाट की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

ये भी पढ़े –  मुरैना में बाइक और ई-रिक्शा की जोरदार भिड़ंत, महिला गंभीर घायल; डायल-112 ने समय पर पहुंचाया अस्पताल

 

  • morena-jain-temple-silver-umbrella-theft-case-agra-accused-arrested-cctv
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    मैहर में युवा मोर्चा की रैलियों से संगठन और सत्ता के बीच दूरी की चर्चा

    मैहर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष…

    बुरहानपुर में कुएं में गिरा तेंदुआ, इंदौर से बुलाई गई रेस्क्यू टीम

    बुरहानपुर। जिले के धुलकोट क्षेत्र की ग्राम पंचायत सराय…

    You Missed

    Ultraviolette का AI स्मार्ट हेलमेट लॉन्च! हाई-टेक फीचर्स और फ्यूचरिस्टिक लुक ने खींचा सबका ध्यान

    Ultraviolette का AI स्मार्ट हेलमेट लॉन्च! हाई-टेक फीचर्स और फ्यूचरिस्टिक लुक ने खींचा सबका ध्यान

    शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का निधन, जैत में आज अंतिम संस्कार

    शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का निधन, जैत में आज अंतिम संस्कार

    चक्रवात अर्नब कमजोर, बंगाल की खाड़ी में फिर बन रहा नया सिस्टम, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

    चक्रवात अर्नब कमजोर, बंगाल की खाड़ी में फिर बन रहा नया सिस्टम, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

    MP Travel Mart 2026 में पर्यटन को बड़ा निवेश, 3,700 करोड़ से ज्यादा के प्रस्ताव

    MP Travel Mart 2026 में पर्यटन को बड़ा निवेश, 3,700 करोड़ से ज्यादा के प्रस्ताव

    हैरी केन ने जीता बैलन डी’ओर 2026, 25 साल बाद इंग्लैंड का कमाल

    हैरी केन ने जीता बैलन डी’ओर 2026, 25 साल बाद इंग्लैंड का कमाल