
सागर: अवैध हथियारों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। सिटी कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए जनता स्कूल के पास एक युवक को 315 बोर के अवैध देशी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 21 अगस्त 2026 को पुलिस टीम गश्त पर थी। इसी दौरान सूचना मिली कि जनता स्कूल के पास एक व्यक्ति झोले में अवैध कट्टा लेकर घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर संदिग्ध ने भागने का प्रयास किया, लेकिन टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।
तलाशी के दौरान झोले से 315 बोर का एक देशी कट्टा, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 5 हजार रुपये है, बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी की पहचान राज सोनी (24), निवासी रविशंकर वार्ड, थाना मोतीनगर, सागर के रूप में हुई। हथियार रखने के संबंध में आरोपी कोई वैध लाइसेंस या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सिटी कोतवाली थाने में अपराध क्रमांक 0181/2026 के तहत आयुध अधिनियम की धारा 25(1-B)(b) और 27 में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रकरण की विवेचना उप निरीक्षक राकेश सिंह राजपूत कर रहे हैं। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष सिंघल, उप निरीक्षक राकेश सिंह राजपूत सहित आरक्षक अजय सिंह परमार, हेमंत सिंह ठाकुर और आशीष सिंह गौतम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि अवैध हथियार रखने और असामाजिक गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
ये भी पढ़े – खुरई की कानून-व्यवस्था पर जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों से संवाद, पुलिस चौकियों में बल बढ़ाने की मांग
- sagar-illegal-country-made-pistol-accused-arrested-city-kotwali-police









