उमरिया में आबादी क्षेत्र में घुसा 8 फीट लंबा मगरमच्छ, आधी रात ग्रामीणों में मचा हड़कंप; वन विभाग ने किया रेस्क्यू

उमरिया/राकेश दर्दवंशी की रिपोर्ट: जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच जलीय जीवों के आबादी वाले क्षेत्रों में पहुंचने की घटनाएं सामने आ रही हैं। ऐसा ही मामला मानपुर नगर परिषद के वार्ड क्रमांक-1 सेमरा में सामने आया, जहां आधी रात करीब 8 फीट लंबा मगरमच्छ आबादी क्षेत्र में पहुंच गया। विशाल मगरमच्छ को देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और लोग दहशत में आ गए।

मगरमच्छ को आबादी क्षेत्र में घूमते देख ग्रामीणों ने तत्काल वन विभाग को सूचना दी। जानकारी मिलते ही वन विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ लिया। इसके बाद वन विभाग की टीम ने उसे सुरक्षित रूप से सोन नदी में छोड़ दिया। मगरमच्छ के रेस्क्यू के दौरान मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। वहीं, आबादी क्षेत्र में मगरमच्छ के घूमने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा शुरू हो गई।

बताया जा रहा है कि उमरिया जिले में लगातार भारी बारिश का दौर जारी है। बारिश के कारण कई नदियां और नाले उफान पर हैं। जलस्तर बढ़ने और तेज बहाव के चलते मगरमच्छ सहित अन्य जलीय जीव अपने प्राकृतिक ठिकानों से निकलकर गांवों और आबादी वाले क्षेत्रों की ओर पहुंच रहे हैं।

वन विभाग द्वारा मगरमच्छ को सुरक्षित रेस्क्यू कर सोन नदी में छोड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि आबादी क्षेत्र में किसी भी जंगली या जलीय जीव के दिखाई देने पर उसके पास न जाएं और तत्काल वन विभाग को सूचना दें, ताकि उसे सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू किया जा सके।

ये भी पढ़े –  उमरिया में अधीक्षण अभियंता के सूने आवास में चोरी, मुख्य अभियंता पर नामजद आरोप से मचा हड़कंप

 

  • umaria-manpur-8-feet-crocodile-rescued-from-residential-area-son-river
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    टीकमगढ़ में सुरक्षित बचपन अभियान, बच्चों को बताए कानूनी अधिकार

    टीकमगढ़ के भगवान महावीर बाल संस्कार केन्द्र विद्यालय में…

    बुधनी के मिडघाट हाईवे पर कंटेनर की टक्कर, 100 भेड़ों की मौत

    मध्यप्रदेश के बुधनी क्षेत्र में मिडघाट नेशनल हाईवे पर…

    You Missed

    Ultraviolette का AI स्मार्ट हेलमेट लॉन्च! हाई-टेक फीचर्स और फ्यूचरिस्टिक लुक ने खींचा सबका ध्यान

    Ultraviolette का AI स्मार्ट हेलमेट लॉन्च! हाई-टेक फीचर्स और फ्यूचरिस्टिक लुक ने खींचा सबका ध्यान

    शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का निधन, जैत में आज अंतिम संस्कार

    शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का निधन, जैत में आज अंतिम संस्कार

    चक्रवात अर्नब कमजोर, बंगाल की खाड़ी में फिर बन रहा नया सिस्टम, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

    चक्रवात अर्नब कमजोर, बंगाल की खाड़ी में फिर बन रहा नया सिस्टम, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

    MP Travel Mart 2026 में पर्यटन को बड़ा निवेश, 3,700 करोड़ से ज्यादा के प्रस्ताव

    MP Travel Mart 2026 में पर्यटन को बड़ा निवेश, 3,700 करोड़ से ज्यादा के प्रस्ताव

    हैरी केन ने जीता बैलन डी’ओर 2026, 25 साल बाद इंग्लैंड का कमाल

    हैरी केन ने जीता बैलन डी’ओर 2026, 25 साल बाद इंग्लैंड का कमाल