सागर में विश्व उद्यमिता दिवस पर विद्यार्थियों को मिला स्टार्टअप का मंत्र, नौकरी तलाशने के बजाय रोजगार सृजन पर जोर

सागर: पंडित दीनदयाल उपाध्याय शासकीय महाविद्यालय, सागर के वाणिज्य विभाग द्वारा 21 अगस्त को विश्व उद्यमिता दिवस के अवसर पर विशेष प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को पारंपरिक शिक्षा के साथ उद्यमशीलता अपनाने और नौकरी तलाशने के बजाय स्वयं रोजगार सृजक बनने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उद्योग संघ सागर के उपाध्यक्ष डॉ. गुलाब समैया रहे।

महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सरोज गुप्ता ने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ स्टार्टअप शुरू करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष के साथ उद्यम को भी पुरुषार्थ के रूप में देखा जाना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ और आगामी रोजगार मेले का लाभ उठाने की अपील की।

मुख्य अतिथि डॉ. गुलाब समैया ने अपने 42 वर्षों के औद्योगिक अनुभव साझा करते हुए कहा कि सरकारी और निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर सीमित हैं। देश की जीडीपी और आर्थिक प्रगति को गति देने के लिए युवाओं का उद्योग जगत में आगे आना जरूरी है। उन्होंने सागर में वर्ष 1985 में बुनियादी सुविधाओं के अभाव के बावजूद स्टील बर्तन निर्माण और ग्रेनाइट कटिंग-पॉलिशिंग यूनिट शुरू करने का अनुभव विद्यार्थियों के साथ साझा किया। उन्होंने युवाओं को पारिवारिक संसाधनों और उपलब्ध सरकारी सब्सिडी का आकलन कर कम लागत में छोटे उद्योग शुरू करने की सलाह दी।

AI और नई तकनीकों को अपनाने पर जोर

डॉ. समैया ने विद्यार्थियों को एमएसएमई और उद्योग 4.0 की संभावनाओं की जानकारी देते हुए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, 3डी प्रिंटिंग, क्लाउड कंप्यूटिंग और बिग डेटा जैसी आधुनिक तकनीकों को अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बदलते औद्योगिक दौर में तकनीकी दक्षता युवाओं के लिए रोजगार और उद्यमिता दोनों के नए अवसर पैदा कर सकती है।

महाविद्यालय परिवार के अनुरोध पर विद्यार्थियों के लिए चनाटोरिया स्थित औद्योगिक इकाइयों के एक्सपोजर विजिट के आयोजन की सहमति भी दी गई। कार्यक्रम का संचालन वाणिज्य विभागाध्यक्ष डॉ. अमर कुमार जैन ने किया, जबकि आभार डॉ. अमितेष सोनी ने व्यक्त किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक एवं वाणिज्य विभाग के विद्यार्थी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़े –  सागर में त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक, जुलूस के नए मार्ग और हथियार प्रदर्शन पर रोक

  • sagar-world-entrepreneurship-day-students-startup-self-employment-industry-4-0
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    टीकमगढ़ में सुरक्षित बचपन अभियान, बच्चों को बताए कानूनी अधिकार

    टीकमगढ़ के भगवान महावीर बाल संस्कार केन्द्र विद्यालय में…

    बुधनी के मिडघाट हाईवे पर कंटेनर की टक्कर, 100 भेड़ों की मौत

    मध्यप्रदेश के बुधनी क्षेत्र में मिडघाट नेशनल हाईवे पर…

    You Missed

    Ultraviolette का AI स्मार्ट हेलमेट लॉन्च! हाई-टेक फीचर्स और फ्यूचरिस्टिक लुक ने खींचा सबका ध्यान

    Ultraviolette का AI स्मार्ट हेलमेट लॉन्च! हाई-टेक फीचर्स और फ्यूचरिस्टिक लुक ने खींचा सबका ध्यान

    शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का निधन, जैत में आज अंतिम संस्कार

    शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का निधन, जैत में आज अंतिम संस्कार

    चक्रवात अर्नब कमजोर, बंगाल की खाड़ी में फिर बन रहा नया सिस्टम, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

    चक्रवात अर्नब कमजोर, बंगाल की खाड़ी में फिर बन रहा नया सिस्टम, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

    MP Travel Mart 2026 में पर्यटन को बड़ा निवेश, 3,700 करोड़ से ज्यादा के प्रस्ताव

    MP Travel Mart 2026 में पर्यटन को बड़ा निवेश, 3,700 करोड़ से ज्यादा के प्रस्ताव

    हैरी केन ने जीता बैलन डी’ओर 2026, 25 साल बाद इंग्लैंड का कमाल

    हैरी केन ने जीता बैलन डी’ओर 2026, 25 साल बाद इंग्लैंड का कमाल