महाकाल लोक की तर्ज पर विकसित होगा कुंडेश्वर लोक, टीकमगढ़ में उद्योग और रोजगार को भी मिलेगा बढ़ावा: CM मोहन यादव

टीकमगढ/धर्मेंद सिंह लोधी की रिपोर्ट: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने टीकमगढ़ जिले के विकास को लेकर बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए महाकाल लोक की तर्ज पर कुंडेश्वर लोक विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पर्यटन विभाग द्वारा इसकी व्यवस्थित कार्ययोजना तैयार कर विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने टीकमगढ़ की प्रसिद्ध पीतल शिल्पकला को भी प्रोत्साहित कर स्थानीय कारीगरों को नई पहचान दिलाने की बात कही। मुख्यमंत्री शुक्रवार को मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत टीकमगढ़ प्रवास पर पहुंचे थे। जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक के बाद उन्होंने प्रेस ब्रीफिंग में जिले के विकास, रोजगार, उद्योग और सुशासन को लेकर सरकार की प्राथमिकताओं की जानकारी दी।

जरूरतों के आधार पर तैयार होगी विकास कार्ययोजना

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिले के प्रभावशाली नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की गई है। जिले की आवश्यकताओं और प्राथमिकताओं के आधार पर प्रभावी विकास कार्ययोजना तैयार की जाएगी। सरकार का उद्देश्य स्थानीय संसाधनों और संभावनाओं के अनुरूप टीकमगढ़ का समग्र विकास करना है।

उद्योग और रोजगार पर विशेष जोर

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में उद्योग निवेश वर्ष और किसान कल्याण वर्ष मनाया जा रहा है। सागर में आयोजित रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव के बाद कई उद्योगों में निवेश हुआ है और उत्पादन भी शुरू हो चुका है। उन्होंने बताया कि निवाड़ी-टीकमगढ़ के बीच करीब 3 हजार करोड़ रुपये की इस्पात उद्योग इकाई भी प्रारंभ हो गई है। क्षेत्र में फूड प्रोसेसिंग आधारित उद्योगों को बढ़ावा देने की बात कहते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। उन्होंने कहा कि आईटीआई और कौशल विकास संस्थानों के माध्यम से उद्योगों की जरूरत के अनुरूप युवाओं को प्रशिक्षण देकर कुशल श्रमिक तैयार किए जाएंगे।

पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान सम्मान निधि, लाड़ली बहना योजना सहित सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि निराश्रित बच्चों को 4 हजार रुपये प्रतिमाह की सहायता दी जा रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजनाओं का सर्वे कराकर पात्र लोगों को उनका हक दिलाया जाए और किसी भी पात्र हितग्राही को योजनाओं के लाभ से वंचित न रहने दिया जाए।

लापरवाही करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई

मुख्यमंत्री ने कहा कि सुशासन सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों के निराकरण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आवश्यकता पड़ने पर सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने नल-जल योजना, राशन वितरण सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया। मुख्यमंत्री ने तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा कर चुके टीकमगढ़ जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को अन्यत्र पदस्थ करने के निर्देश भी दिए।

पीतल शिल्प को मिलेगी नई पहचान

मुख्यमंत्री ने टीकमगढ़ की पारंपरिक पीतल कला का उल्लेख करते हुए कहा कि स्थानीय कारीगरों की कला और शिल्प को प्रोत्साहित किया जाएगा। सरकार का प्रयास है कि स्थानीय हुनर को बाजार और रोजगार से जोड़ा जाए, ताकि पारंपरिक कारीगरी को नई पहचान के साथ आर्थिक अवसरों में बदला जा सके।

प्रेस ब्रीफिंग के दौरान जिले की प्रभारी मंत्री एवं पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण तथा विमुक्त, घुमक्कड़ एवं अर्द्ध-घुमक्कड़ कल्याण विभाग की राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कृष्णा गौर, सरोज राजपूत, जतारा विधायक हरिशंकर खटीक, पूर्व विधायक टीकमगढ़ राकेश गिरी, पूर्व विधायक पृथ्वीपुर डॉ. शिशुपाल यादव, अजय यादव सहित जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। प्रशासन की ओर से आयुक्त जनसंपर्क मनीष सिंह, कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय सहित संबंधित अधिकारी एवं मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़े –  टीकमगढ़ में CM से मुलाकात नहीं होने का आरोप, दो युवकों ने उठाया आत्मघाती कदम; एक ICU में भर्ती

 

  • tikamgarh-kundeshwar-lok-on-mahakal-lok-lines-cm-mohan-yadav-development-tourism-industry
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    मछंड स्कूल में गंदगी और अव्यवस्थाओं पर सवाल, शिक्षक पर पत्रकारों से कथित अभद्रता का आरोप; वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

    भिंड/रामपाल सिंह कुशवाह रिपोर्ट: रौन ब्लॉक अंतर्गत शासकीय बालक माध्यमिक…

    आगे पढ़ें
    CM मोहन यादव टीकमगढ़ में, भेलसी में पानी के लिए ग्रामीणों का चक्काजाम; खाली बर्तन लेकर सड़क पर उतरी महिलाएं

    टीकमगढ़/धर्मेंद सिंह लोधी की रिपोर्ट:  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भोजशाला में हनुमान चालीसा, खसरा नंबर 612 में जुमे की नमाज; प्रशासन की रणनीति से दोनों धार्मिक आयोजन शांतिपूर्ण संपन्न

    भोजशाला में हनुमान चालीसा, खसरा नंबर 612 में जुमे की नमाज; प्रशासन की रणनीति से दोनों धार्मिक आयोजन शांतिपूर्ण संपन्न

    मुख्यमंत्री मोहन यादव का खजुराहो एयरपोर्ट पर आत्मीय स्वागत

    मुख्यमंत्री मोहन यादव का खजुराहो एयरपोर्ट पर आत्मीय स्वागत

    बागेश्वर महाराज ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की सौजन्य भेंट, कन्या विवाह महोत्सव का दिया निमंत्रण

    बागेश्वर महाराज ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की सौजन्य भेंट, कन्या विवाह महोत्सव का दिया निमंत्रण

    प्रधानमंत्री मोदी ने सचिवों के साथ की उच्चस्तरीय बैठक; पीएम ने कहा- ‘आंकड़ों से आगे बढ़कर दीर्घकालिक विजन के साथ करें काम; डेटा देश की बड़ी राष्ट्रीय संपत्ति’

    प्रधानमंत्री मोदी ने सचिवों के साथ की उच्चस्तरीय बैठक; पीएम ने कहा- ‘आंकड़ों से आगे बढ़कर दीर्घकालिक विजन के साथ करें काम; डेटा देश की बड़ी राष्ट्रीय संपत्ति’

    राहुल गांधी का RSS-BJP पर सीधा हमला, बोले- 1.5 अरब लोगों पर अपना ‘सच’ थोपना चाहते हैं

    राहुल गांधी का RSS-BJP पर सीधा हमला, बोले- 1.5 अरब लोगों पर अपना ‘सच’ थोपना चाहते हैं