केन-बेतवा लिंक परियोजना: करौंदिया की नई बसाहट में जलभराव की समस्या का तत्काल समाधान, सुरक्षा फेंसिंग और पेयजल की व्यवस्था

छतरपुर/अमित अवस्थी की रिपोर्ट: केन-बेतवा लिंक परियोजना के अंतर्गत ग्राम ढौढ़न से विस्थापित परिवारों को ग्राम करौंदिया में निर्मित नवीन बसाहट में पुनर्वासित किया गया है। यहां रह रहे परिवारों की सुविधा, सुरक्षा और मूलभूत व्यवस्थाओं की निगरानी के लिए जिला एवं जनपद स्तर के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से बसाहट का निरीक्षण किया।

चार स्थानों पर जलभराव, प्रशासन ने कराई पानी की निकासी

पिछले दो-तीन दिनों में हुई तेज बारिश के कारण नवीन बसाहट में चार स्थानों पर अस्थायी जलभराव की स्थिति सामने आई। इसके अलावा बसाहट के पीछे स्थित एक गड्ढे में भी बड़ी मात्रा में पानी जमा मिला। स्थिति को तत्काल संज्ञान में लेते हुए प्रशासन ने बिना देरी किए अस्थायी जलनिकासी की व्यवस्था शुरू कराई। जलभराव वाले स्थानों से पानी निकालने के लिए कच्चे चैनल तैयार कर वर्षाजल को डायवर्ट किया गया और उसे बसाहट के पीछे स्थित प्राकृतिक नाले की ओर प्रवाहित कराया गया। त्वरित कार्रवाई के बाद जलभराव की स्थिति को नियंत्रित किया गया।

सुरक्षा के लिए फेंसिंग का काम शुरू

बसाहट में रहने वाले परिवारों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पिछले हिस्से में स्थित जलभराव वाले गड्ढे के चारों ओर सुरक्षा फेंसिंग का काम भी शुरू कराया गया है। प्रशासन का उद्देश्य जलभराव वाले स्थान के आसपास किसी संभावित दुर्घटना को रोकना है।

पेयजल को सुरक्षित बनाने कुएं में डाली क्लोरीन

विस्थापित परिवारों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के लिए बसाहट में स्थित कुएं के पानी में निर्धारित मात्रा में क्लोरीन की गोलियां डाली गईं। प्रशासन द्वारा पेयजल की स्वच्छता और परिवारों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए आवश्यक सावधानियां बरती जा रही हैं।

स्थायी जलनिकासी के लिए तैयार होगी कार्ययोजना

प्रशासन के अनुसार नवीन बसाहट में वर्षाजल की स्थायी एवं समुचित निकासी तथा विस्थापित परिवारों को आवश्यक नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए स्थायी अधोसंरचना विकास की कार्ययोजना तैयार की गई है। केन-बेतवा लिंक परियोजना से प्रभावित परिवारों की सुविधा और सुरक्षा को लेकर प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है। वहीं, विस्थापित ग्रामों में आवश्यक अधोसंरचना और मूलभूत सुविधाओं के विकास के लिए आगे भी कार्य किए जाएंगे।

ये भी पढ़े –  छतरपुर में 8 साल पुराने मारपीट मामले का वारंटी गिरफ्तार, ‘न्याय पथ अभियान’ में भगवां पुलिस को सफलता

 

  • chhatarpur-ken-betwa-link-project-karaundiya-rehabilitation-waterlogging-drainage-safety-fencing
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    दार्जिलिंग के स्थायी राजनीतिक समाधान पर अमित शाह की बड़ी पहल, पहाड़ी संगठनों के साथ बैठक में वार्ता समिति बनाने का फैसला

    सिलीगुड़ी: पश्चिम बंगाल के पहाड़ी क्षेत्र (गोरखाभूमि/दार्जिलिंग) के लंबे…

    आगे पढ़ें
    जावरा में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 28.46 ग्राम MD ड्रग्स के साथ 5 आरोपी गिरफ्तार

    जावरा:  रतलाम जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    केन-बेतवा लिंक परियोजना: करौंदिया की नई बसाहट में जलभराव की समस्या का तत्काल समाधान, सुरक्षा फेंसिंग और पेयजल की व्यवस्था

    केन-बेतवा लिंक परियोजना: करौंदिया की नई बसाहट में जलभराव की समस्या का तत्काल समाधान, सुरक्षा फेंसिंग और पेयजल की व्यवस्था

    Ken-Betwa Link Project: बुंदेलखंड में बदलेगी तस्वीर, प्रभावित परिवारों के लिए CM यादव के सख्त निर्देश

    Ken-Betwa Link Project: बुंदेलखंड में बदलेगी तस्वीर, प्रभावित परिवारों के लिए CM यादव के सख्त निर्देश

    Ujjain Mahakal: भस्म आरती में भांग, त्रिपुंड और बेलपत्र से सजे बाबा महाकाल

    Ujjain Mahakal: भस्म आरती में भांग, त्रिपुंड और बेलपत्र से सजे बाबा महाकाल

    भोजशाला में हनुमान चालीसा, खसरा नंबर 612 में जुमे की नमाज; प्रशासन की रणनीति से दोनों धार्मिक आयोजन शांतिपूर्ण संपन्न

    भोजशाला में हनुमान चालीसा, खसरा नंबर 612 में जुमे की नमाज; प्रशासन की रणनीति से दोनों धार्मिक आयोजन शांतिपूर्ण संपन्न

    मुख्यमंत्री मोहन यादव का खजुराहो एयरपोर्ट पर आत्मीय स्वागत

    मुख्यमंत्री मोहन यादव का खजुराहो एयरपोर्ट पर आत्मीय स्वागत