सटई रोड पर रेत माफिया के खिलाफ खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, पांच ट्रैक्टर जब्त, अवैध कारोबारियों में मचा हड़कंप

छतरपुर:  रेत के अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए सटई रोड क्षेत्र से पांच ट्रैक्टर जब्त किए। कलेक्टर श्री मृणाल मीणा के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई से अवैध रेत कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया। खनिज अधिकारी एके राय के निर्देश पर सहायक खनिज अधिकारी प्रभा शर्मा और खनिज निरीक्षक अशोक द्विवेदी के नेतृत्व में खनिज विभाग की टीम ने सटई रोड क्षेत्र में दबिश दी। जांच के दौरान टीम ने रेत के अवैध परिवहन में लगे पांच ट्रैक्टरों को पकड़ा। सभी वाहनों को जब्त कर नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

अवैध खनन और परिवहन पर लगातार कार्रवाई

शहर से लगे विभिन्न क्षेत्रों में लंबे समय से रेत के अवैध कारोबार की शिकायतें सामने आती रही हैं। खनिज विभाग की इस अचानक कार्रवाई से अवैध रेत कारोबार में शामिल लोगों में हड़कंप की स्थिति है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि बिना वैध अनुमति रेत का खनन, परिवहन और भंडारण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। अधिकारियों के अनुसार अवैध गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाने के लिए क्षेत्र में निगरानी और जांच अभियान आगे भी चलाया जाएगा।

ये भी पढ़े –  छतरपुर में म्यूल बैंक अकाउंट के जरिए साइबर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, कियोस्क संचालक समेत 3 आरोपी गिरफ्तार

 

  • satai-road-illegal-sand-mining-transportation-five-tractors-seized-chhatarpur-mineral-department-action
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    मैहर में युवा मोर्चा की रैलियों से संगठन और सत्ता के बीच दूरी की चर्चा

    मैहर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष…

    बुरहानपुर में कुएं में गिरा तेंदुआ, इंदौर से बुलाई गई रेस्क्यू टीम

    बुरहानपुर। जिले के धुलकोट क्षेत्र की ग्राम पंचायत सराय…

    You Missed

    ₹12,668 करोड़ के कर्ज में वीडियोकॉन के पूर्व प्रमोटर वेणुगोपाल धूत बैंकरप्ट घोषित, SBI की बड़ी कार्रवाई

    ₹12,668 करोड़ के कर्ज में वीडियोकॉन के पूर्व प्रमोटर वेणुगोपाल धूत बैंकरप्ट घोषित, SBI की बड़ी कार्रवाई

    आधार की जगह वोटर ID और बायोमेट्रिक से मिलेगा सरकारी योजनाओं का पैसा? ललन सिंह के बयान से हलचल

    आधार की जगह वोटर ID और बायोमेट्रिक से मिलेगा सरकारी योजनाओं का पैसा? ललन सिंह के बयान से हलचल

    Denza Z9 GT की पहली झलक! अगले हफ्ते भारत में लॉन्च होगी नई लग्जरी कार कंपनी

    Denza Z9 GT की पहली झलक! अगले हफ्ते भारत में लॉन्च होगी नई लग्जरी कार कंपनी

    Ultraviolette का AI स्मार्ट हेलमेट लॉन्च! हाई-टेक फीचर्स और फ्यूचरिस्टिक लुक ने खींचा सबका ध्यान

    Ultraviolette का AI स्मार्ट हेलमेट लॉन्च! हाई-टेक फीचर्स और फ्यूचरिस्टिक लुक ने खींचा सबका ध्यान

    शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का निधन, जैत में आज अंतिम संस्कार

    शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का निधन, जैत में आज अंतिम संस्कार